Hair Care: कई बार हम बाल बढ़ाना तो चाहते हैं लेकिन बालों की सही देखरेख किस तरह करनी है यह समझ नहीं पाते. खासकर महिलाएं चाहती हैं कि उनके बाल लंबे, घने और मोटे बनें, साथ ही इतने मुलायम हो जाएं कि हाथों में पकड़ें तो उंगलियों से फिसलने लगें. लेकिन, यह इच्छा बस इच्छा ही बनकर रह जाती है. बालों के झड़ने (Hair Fall) से किस तरह छुटकारा पाया जाए यही समझ नहीं आता तो बाल किस तरह से बढ़ेंगे यह समझना तो और ज्यादा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां बताए कुछ सुझाव आपके काम आ सकते हैं. बालों को धोने, तेल लगाने और उनकी देखरेख से जुड़े कुछ तरीके बालों को बढ़ने (Hair Growth) में मदद करते हैं और उन्हें घना बनाने में असरदार होते हैं.
कहीं आप भी तो नहीं खरीदते रंग की मिलावट वाला तरबूज, इस आसान सी ट्रिक से असली और नकली की करें पहचान
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
बालों को बढ़ाने के लिए टिप्स | Tips For Hair Growth
- बालों पर नेचुरल ऑयल्स से मालिश करके हेयर ग्रोथ बेहतर की जा सकती है. हेल्दी फैटी एसिड्स से भरपूर नारियल का तेल बाल बढ़ाने में असरदार हो सकता है. इसके अलावा विटामिन ई से भरपूर कैस्टर ऑयल, ओमेगा-3 एसिड्स के गुणों वाला ऑलिव ऑयल या फिर बादाम का तेल (Almond Oil) बालों पर लगाया जा सकता है.
- बालों पर तेल से मालिश करने के लिए तेल को हल्का गर्म करें. अब बालों की मालिश करके कम से कम एक घंटे तक सिर पर तेल लगाकर रखें और फिर सिर धोकर साफ कर लें. चाहे तो रातभर भी सिर पर तेल लगाकर रखे जा सकते हैं.
- लंबे बाल पाने के लिए होममेड हेयर मास्क (Homemade Hair Mask) भी बनाकर लगाए जा सकते हैं. हेयर ग्रोथ के लिए अंडे का हेयर मास्क लगाया जा सकता है. अंडे में दही मिलाकर हेयर मास्क बनाया जा सकता है. इसके अलावा केले का हेयर मास्क भी बाल बढ़ाने में मदद करता है. केले का हेयर मास्क बनाने के लिए एक केले को मसलकर उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें. इस मास्क को सिर पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें.
- सही शैंपू का चुनाव करना भी बेहद जरूरी है. सही शैंपू हेयर टाइप के अनुसार चुना जाता है. अगर आपके बाल ऑयली हैं, ड्राई हैं या फिर फ्रिजी हैं तो उसके अनुसार ही शैंपू खरीदें. शैंपू केमिकल फ्री या फिर प्रोफेशनल भी हो सकते हैं. शैंपू लगाकर स्कैल्प को अच्छे से साफ करें लेकिन बालों के सिरों को ना रगड़ें. इससे बालों के दोमुंहे होने की संभावना बढ़ जाती है.
- लंबे बालों के लिए नारियल के तेल (Coconut Oil) में करी पत्ते और मेथी के दाने डालकर पकाए जा सकते हैं. इस तेल को पकाकर बालों पर लगाएं और एक से डेढ़ घंटे बाद सिर धो लें. बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बालों का झड़ना कम होता है. इस तेल से बालों के बढ़ने में भी असर दिखने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं