Travel: पिछले कुछ दिनों से मौसम अचानक ही रुत बदलने लगा है. आज भी हवा ठंडी चल रही है और हल्की बूंदा-बांदी की आशंका देखी जा रही है. ऐसे में पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह समय परफेक्ट है. असल में जब भी मौसम अंगड़ाई लेता है तो सबसे पहला ख्याल पार्टनर का ही आता है. रोमांटिग वॉक हो या फिर बैठकर दिल की बातें करना, मौसम अच्छा हो तो सबकुछ और ज्यादा रोमांटिक लगने लगता है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि रोमांटिक डेट (Romantic Date) पर कहां जाए तो दिल्ली की ऐसी कुछ जगह हैं जो आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी. यहां प्राकृतिक सौंदर्य तो देखने ही मिलेगा, साथ ही पेड़ों की छांव और चिड़ियों की चहचहाहट के बीच वक्त कब बीत जाएगा पता ही नहीं चलेगा.
कहीं आप भी तो नहीं खरीदते रंग की मिलावट वाला तरबूज, इस आसान सी ट्रिक से असली और नकली की करें पहचान
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली की जगहें | Places In Delhi For Romantic Date
लोधी गार्डन - दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है लोधी गार्डन. यह एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी है, कपल्स के लिए डेट पर जाने के लिए भी अच्छा है और लोग यहां एक्सरसाइज करने भी आते हैं. कपल्स यहां वॉक करने आ सकते हैं, यहां खूबसूरत नजारे देख सकते हैं, ढलते सूरज की लालिमा में एकदूसरे से प्यार का इकरार और इजहार कर सकते हैं.
दिल्ली हाट - खूबसूरत दिल्ली हाट (Dilli Haat) में खरीदारी के लिए अलग-अलग सामान, खानपान और सुंदर चित्रकारी वगैरह सबकुछ मिलेगा. यहां साथ में घूम-फिर सकते हैं, आसपास की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं, कुछ खरीद सकते हैं, एक्जिबिशन वगैरह देख सकते हैं और चाहे तो अलग-अलग राज्यों के खानपान का लुत्फ उठा सकते हैं.
कनॉट प्लेस - कनॉट प्लेस यानी सीपी को दिल्ली का दिल कहते हैं. यहां कोलोनिअल इंफ्लुएंस की इमारतों के बीच शॉपिंग, खानपान और अलग-अलग एक्टिविटीज के लिए गेमिंग कॉम्पलेक्स वगैरह सबकुछ हैं. यहां सेंट्रल पार्क में जाकर बैठा जा सकता है, किसी कैफे में कुछ खा पी सकते हैं, अपने पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं या फिर पढ़ने का शौक है तो बुक स्टोर से किताबें ले सकते हैं.
मेहरौली आर्कोलॉजिकल पार्क - कुतुब मीनार से कुछ ही मिनट दूर स्थित है मेहरौली आर्कोलॉजिकल पार्क. यहां ढेरों ऐतिहासिक इमारतें, 200 एकड़ में फैला पार्क और खूबसूरत फूलों की क्यारियां हैं. यहां अपने पार्टनर (Partner) के साथ सैर करने निकला जा सकता है. चाहे तो पास ही स्थित कुतुब मीनार घूमकर भी आ सकते हैं.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं