विज्ञापन

दिनभर AC में रहने से स्किन हो रही ड्राई? ये टिप्स रखेंगे ग्लो बरकरार

How To Keep Skin Hydrated In AC: गर्मी से बचने के लिए हम दिनभर कमरे में एसी के सामने रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी में ज्यादा देर तक रहने से स्किन पर क्या असर पड़ता है. अगर नहीं तो इस आर्टिकल में जानें.

दिनभर AC में रहने से स्किन हो रही ड्राई? ये टिप्स रखेंगे ग्लो बरकरार
AC Dry Skin Solutions: स्किन को ग्लोइंग कैसे रखें. (AI Generated Image)

Skin Care Tips For Summer: गर्मियों की तपन जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी निर्भरता एसी (AC) पर बढ़ती जाती है. चाहे ऑफिस हो या घर, बिना एसी के एक पल भी गुजारना मुश्किल सा लगता है. कई लोग तो दिनभर कमरे में ही बंद रहते हैं. क्योंकि बाहर की गर्मी देख कर ही उन्हें तपन महसूस होने लगती है. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि एसी की ठंडी हवा में बैठना जितना सुकून देता है, आपकी स्किन के लिए उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. ​अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है कि आपकी स्किन में खिंचाव, सफेद लकीरें बनने लगी हैं, तो समझ जाइए कि एसी आपकी स्किन की नमी (Moisture) सोख रहा है. तो चलिए जानते हैं स्किन का ग्लो बरकरार रखने के लिए क्या करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

​स्किन का ग्लो बचाने के आसान तरीके- (Easy ways to save skin glow)

​1. मॉइश्चराइजर- 

एसी में बैठने से पहले और बैठने के दौरान भी अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.

​क्या करें- जेल-बेस्ड या अच्छी क्वालिटी वाला मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो 'हयालूरोनिक एसिड' (Hyaluronic Acid) वाला सीरम या क्रीम लगाएं. 

​2. पानी अधिक पिएं- 

एसी में रहने पर प्यास कम लगती है, क्योंकि पसीना नहीं आता. यहीं हम गलती कर देते हैं. शरीर के अंदर पानी की कमी होगी, तो चेहरा मुरझाया हुआ दिखेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या करें- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. नारियल पानी या ताजे फलों का जूस भी शामिल करें.

​​3. कमरे में रखें पानी भरा कटोरा-

यह एक बहुत पुराना और कारगर देसी नुस्खा है. अगर आप रातभर एसी चलाकर सोते हैं, तो कमरे के एक कोने में खुले बर्तन में पानी भरकर रख दें. इससे कमरे की हवा में नमी बनी रहती है और एसी आपकी स्किन से नमी नहीं खींचता.

ये भी पढ़ें- छोटा कमरा लगता है भट्टी? ये कलर और पर्दे बदलते ही बन जाएगा Cool Zone

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com