विज्ञापन

Hair Growth Oils: बाजार वाले महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, बालों में लगाएं ये 3 देसी तेल, कम मेहनत में तेज होगी हेयर ग्रोथ

अगर आप भी कम खर्च और कम मेहनत में बालों को हेल्दी और लंबा बनाना चाहते हैं तो कुछ देसी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही 3 तेलों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Hair Growth Oils: बाजार वाले महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, बालों में लगाएं ये 3 देसी तेल, कम मेहनत में तेज होगी हेयर ग्रोथ
बालों को बढ़ाने के लिए कौन सा तेल यूज करें?
Photo Credit: NDTV

Balo Ki Growth ke Liye Kon Sa Oil Use Kare: आजकल खराब लाइफस्टाइल, बढ़ते प्रदूषण और गलत हेयर केयर रूटीन की वजह से कई लोग हेयर फॉल, समय से पहले सफेद बाल और धीमी हेयर ग्रोथ जैसी समस्याओं से परेशान हैं. ऐसे में बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लोग महंगे शैंपू, सीरम और दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. हालांकि, भारतीय घरों में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ देसी तेलों का इस्तेमाल होते हुए आया है. ऐसे में अगर आप भी कम खर्च और कम मेहनत में बालों को हेल्दी और लंबा बनाना चाहते हैं तो कुछ देसी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही 3 तेलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम मेहनत में बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं....

1. नारियल का तेल

नारियल तेल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले तेलों में से एक है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नारियल तेल बालों की जड़ों और बालों के अंदर तक पहुंचकर उन्हें पोषण देने में मदद करता है. ये बालों में प्रोटीन की कमी को कम करने में मददगार माना जाता है. ऐसे में जब बालों को पूरा पोषण मिलता है, तो टूटना कम होता है और लंबे समय तक मजबूत बने रहते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा मात्रा में तेल लगाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप थोड़ा सा नारियल तेल हथेली में लें और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. फिर इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें और शैंपू कर लें. 

यह भी पढ़ें: दीवाली पर घर पर आयुर्वेदिक काजल कैसे बनाएं? यहां जान‍िए घर पर वॉटरप्रूफ काजल कैसे बनाएं

2. अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को हेयर केयर के लिए कई लोग इस्तेमाल करते हैं. बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए ये तेल फायदेमंद माना जाता हैं. इससे रूखे और बेजान बाल मुलायम होते हैं. लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि बाद में इसे बालों से धोना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप अरंडी के तेल को बालों में लगाने के बजाय नारियल तेल या तिल के तेल में कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल करें. इस मिश्रण को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं, फिर अच्छी तरह शैंपू से साफ कर लें.

3. बादाम का तेल

बादाम के तेल में फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. इससे बालों को कंघी करना और स्टाइल करना भी आसान हो जाता है. बादाम के तेल का इस्तेमाल करने के लिए इसकी कुछ बूंदें हथेलियों पर लें और बालों की लंबाई-सिरों पर हल्के हाथों से लगाएं. आप चाहें तो बाल धोने से पहले इसे अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com