Kainchi ki Dhaar Kaise Theek Karen: किचन हो या कोई रोजमर्रा का काम अक्सर कैंची का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार घर में इस्तेमाल होने वाली कैंची लगातार यूज होने के कारण ठीक से काटना बंद कर देती है. ऐसे में कैंची चलाते समय अटकने लगती है, उसकी धार कमजोर हो जाती है और कपड़ा या कागज आसानी से नहीं कटता. ऐसी स्थिति में लोग नई कैंची खरीद लेते हैं या उसे ठीक कराने के लिए पैसे खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर पर भी कैंची को सही कर सकते हैं. अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही कैंची की धार तेज करने और उसे तरीके से चलाने का तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं....
सबसे पहले करें कैंची की सफाई
आपको बता दें कि कैंची खराब होने का एक बड़ा कारण उस पर जमी गंदगी और जंग मानी जाती है. ऐसे में आप सबसे पहले कैंची को अच्छी तरह साफ करें. इसके लिए आप बारीक सैंडपेपर लें और कैंची के दोनों ब्लेड को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे जंग, गंदगी और पुराना जमा हुआ मैल आसानी से निकल जाएगा.
यह भी पढ़ें: कपड़े से मेहंदी के दाग कैसे छुड़ाएं? करवा चौथ की मेहंदी चेहरे पर भी लग गई है तो क्या करें
मशीन ऑयल का करें इस्तेमाल
सफाई के बाद कैंची के जॉइंट यानी जहां दोनों ब्लेड जुड़े होते हैं, वहां थोड़ा मशीन ऑयल डालें. आप देखेंगे कि तेल लगाने से ब्लेड आसानी से मूव करेंगे और कैंची अटकना बंद कर देगी.
कैंची की धार को तेज कैसे करें?
कैंची की धार को तेज बनाने के लिए आपको एक और कैंची की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आप दोनों कैंचियों की धार को आपस में हल्के दबाव के साथ रगड़ें और कई बार चलाएं. इससे ब्लेड की धार में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि धार तेज करने का काम आप सावधानी से करें ताकि किसी तरह की चोट आपको न लगे.
कैंची की धार बनाने का दूसरा तरीका
आप सैंडपेपर की मदद से भी कैंची की धार तेज कर सकते हैं. इसके अलावा फाइल या छोटे डायमंड होन टूल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कैंची को तेज करने के लिए सैंडपेपर को बीच से मोड़ लें, ताकि उसका खुरदुरा हिस्सा बाहर की तरफ रहे. इसके बाद कैंची से सैंडपेपर को कई बार काटें. ध्यान रखें कि कैंची के पूरे ब्लेड का इस्तेमाल करें, यानी हैंडल से लेकर नोक तक. ये तरीका धार को सही करने में काफी फायदेमंद माना जाता है.
यह भी पढ़ें: पौधों में चींटियां आने से कैसे रोकें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया बिना मारे चींटी भगाने का असरदार नुस्खा
यह भी पढ़ें: चूहा भगाने का घरेलू उपाय मिर्च पाउडर करें ट्राई, घर से कोसों दूर रहेंगे सारे चूहे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं