1919: A Love Story: आजादी की चाहत और औपनिवेशिक हुकूमत के खिलाफ भारत के आम लोगों के ऐतिहासिक संघर्ष को अब एक बिल्कुल नए अंदाज़ में पर्दे पर उतारा जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ShareChat, QuickTV और Moj ने अपनी पहली AI-पावर्ड माइक्रो-ड्रामा स्लेट का विस्तार करते हुए एक नए शो ‘1919: A Love Story' का ऐलान किया है.
'Main Amar Hoon' की सफलता के बाद अगस्त के महीने में लॉन्च होने वाले छह नए AI-असिस्टेड माइक्रो-ड्रामाज में यह सीरीज़ सबसे प्रमुख है, जिसे खास तौर पर मोबाइल और वर्टिकल स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए डिज़ाइन किया गया है.
क्या है '1919: A Love Story' की कहानी?
यह सीरीज दर्शकों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे उथल-पुथल भरे दौर साल 1919 में ले जाती है. इसकी कहानी हरि नाम के एक साधारण किसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शांत जिंदगी तब तहस-नहस हो जाती है जब ब्रिटिश हुकूमत भारतीय किसानों पर जबरन नील और अफीम की खेती थोपती है,
जब अंग्रेजों का अत्याचार बढ़ता है और क्रूर जनरल डायर का खौफ चरम पर होता है, तब हरि हार मानने के बजाय ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने का बीड़ा उठाता है. इस संघर्ष में उसका साथ देती हैं तीन निडर महिलाएं, जिन्होंने अंग्रेजों के जुल्म को सहा है लेकिन उनके हौसले नहीं टूटे.
1919: A love Story का ट्रेलर
1919: A Love Story' की स्टार कास्ट
'1919: A Love Story' में टीवी और फिल्मों के जाने-माने एक्टर अरहम अब्बासी ने हरि का मुख्य किरदार का रोल किया है. अरहम इससे पहले Yeh Hai Mohabbatein, Suhani Si Ek Ladki और फिल्म Game Over जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं. उनके साथ रक्षित पंत (नागेश के रोल में), रुचि कौशल, मीनाक्षी कश्यप और डॉली कौशिक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
AI-पावर्ड कंटेंट का नया दौर
शॉर्ट-वीडियो और माइक्रो-ड्रामा फॉर्मेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाई गई यह सीरीज़ न केवल स्वतंत्रता संग्राम के उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देती है, बल्कि भारतीय ओटीटी स्पेस में AI-असिस्टेड स्टोरीटेलिंग का नया ट्रेंड भी सेट कर रही है.प्यार, त्याग, और औपनिवेशिक अत्याचार के खिलाफ प्रतिरोध की यह भावनात्मक दास्तान इस स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों के दिल को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है.
आपके लिए और भी
OTT की दुनिया में हंसल मेहता का नया धमाका, सोनी लिव पर फिर मचेगा तहलका, 'Scam 2010' की शूटिंग शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं