विज्ञापन

Independence Day: 79वां या 80वां, जानें इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, अभी से सेव कर रख लें स्वतंत्रता दिवस के ये शुभकामना संदेश

कई लोगों के मन में सवाल है कि इस साल भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां? आइए जानते हैं-

Independence Day: 79वां या 80वां, जानें इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, अभी से सेव कर रख लें स्वतंत्रता दिवस के ये शुभकामना संदेश
2026 में 70वां या 80वां, कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत?
(Photo Credit: NDTV)

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आने वाला है. ऐसे में अभी से हर ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. बाजारों में तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं, लोग देशभक्ति गीत गुनगुना रहे हैं. हालांकि, इस सब के बीच कई लोगों के मन में एक सवाल भी है, वो ये कि  इस साल भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां? अगर आपको भी इसमें कंफ्यूजन है, तो आइए जानते हैं इसका जवाब. साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश भी लेकर आए हैं. आप इन्हें अपनों को भेजकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर भी-

2026 में 70वां या 80वां, कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत?

भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. उसी दिन देश ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया था. तब से लेकर हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. ऐसे में साल 2026 में भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.

आजादी के 79 साल होंगे पूरे

हालांकि, स्वतंत्रता दिवस की संख्या और आजादी के पूरे हुए साल की संख्या अलग होती है. 15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2026 तक भारत की आजादी के 79 साल पूरे होंगे. इसी वजह से कई जगह 79 साल और 80वां स्वतंत्रता दिवस दोनों बातें सुनने को मिल रही हैं. आसान भाषा में कहें तो 15 अगस्त 2026 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जबकि आजादी के 79 साल पूरे होंगे.

स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभकामना संदेश

तुझपे कोई गम की आंच आने नहीं दूं,
कुर्बान मेरी जान तुझपे शाद रहे तू,
ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू,
मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू,
ऐ वतन .. मेरे वतन.

Happy Independence Day

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके ये गुलसितां हमारा.

Happy Independence Day

गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा,
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा.

Happy Independence Day

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं.

Happy Independence Day

वतन है मेरा सबसे महान,
प्रेम सौहार्द का दूजा नाम,
वतन-ए-आबरू पर है सब कुर्बान,
शांति का दूत है मेरा हिन्दुस्तान.

Happy Independence Day

यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: ये Prompt डालकर AI से बनवाएं अपने देशभक्ति से भरे वीडियो और फोटोज, जानें आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com