- नीम को आयुर्वेदिक नुस्खा माना जाता है.
- कई तरह से किया जाता है नीम का इस्तेमाल.
- खुजली से भी मिलता है छुटकारा.
Neem Leaves: आयुर्वेद में नीम को ऐसे ही औषधि नहीं कहा जाता. इसके इस्तेमाल से छोटी और बड़ी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. वहीं, स्किन पर भी नीम के कमाल के असर को देखते हुए स्किन केयर (Skin Care) प्रोडक्ट्स में जमकर नीम का प्रयोग किया जाता है. नीम (Neem) में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और टॉक्सिन हटाने वाले गुण पाए जाते हैं. आइए, जानते हैं नीम के फायदे (Neem Benefits) और अलग-अलग दिक्कतों में नीम इस्तेमाल करने के तरीके.
नीम की पत्तियों के फायदे | Neem Leaves Benefits
- शरीर में कहीं खुजली महसूस हो तो नीम का लेप (Neem Paste) लगाने से फायदे मिलते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस नीम के ताजा पत्तों को पीसकर खुजली वाली जगह पर लगा लें. आपको बार-बार खुजाते रहने से राहत मिलेगी.
- स्किन ही नहीं सिर की खुजली (Scalp Itching) को भी नीम दूर करता है. नीम की पत्तियों को पीसकर सिर पर लगाने पर इसके एंटी-फंगल गुण तुरंत अपना असर दिखाते हैं.
- डैंड्रफ होने पर नीम की पत्तियों को उबालें और पानी के हरा होने पर आंच से हटा लें. अब नीम के पानी (Neem Water) को ठंडा होने के लिए रख दें और बालों को शैंपू लगाने के बाद इस पानी से धोएं.
- चेहरे के लिए नीम को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. फोड़े-फुंसी हो जाने पर नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. इससे त्वचा पर निखार भी आएगा.
- नीम की पत्तियों को पीसकर कीड़े-मकौड़े काटने वाली जगह पर भी लगाया जा सकता है. यह कीड़ों से फैलने वाले इंफेक्शन को रोकेगा.
- शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए सब्जियों के रस के साथ नीम की पत्तियों को भी पीसकर पिया जा सकता है.
- नीम की 2-3 पत्तियों को खाना इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है. यह पत्तियां स्वाद में बेहद कड़वी होती हैं इसलिए आप इन्हें पानी के साथ निगल सकते हैं.
- समय से पहले सफेद हो रहे बालों की समस्या से निपटने में भी नीम मदद करता है. नीम की पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर (Neem Powder) को रोजाना सिर पर लगाने से बाल वक्त से पहले सफेद नहीं होते.
- झुर्रियों और एजिंग को कम करने के लिए नीम फेस मास्क (Neem Face Mask) बेहद असरदार साबित होते हैं. नीम के पाउडर को हल्दी या बेसन के साथ मिलकर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए दही या शहद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
- मसूड़े या दांतों में दर्द होने पर नीम के पानी से कुल्ला करना फायदेमंद होता है. मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
ये 5 बुरी आदतें बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, आज से ही करना छोड़ दें ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं