विज्ञापन

बरसात में बाल झड़े तो क्या करें? घर पर तुरंत बालों का झड़ना कैसे रोकें

बार‍िश के मौसम में बाल बहुत ज्‍यादा झड़ रहे हैं तो परेशान म‍त होइए. यह ट्र‍िक अपनाइए बाल झड़ना हो जाएंगे एकदम बंद.

बरसात में बाल झड़े तो क्या करें? घर पर तुरंत बालों का झड़ना कैसे रोकें
घर पर तुरंत बालों का झड़ना कैसे रोकें?

बार‍िश में सबसे ज्‍यादा असर बालों पर पड़ता है, नमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं. अगर आप समय रहते बालों की केयर नहीं करते हैं तो बालों का झड़ना बढ़ सकता है. दरअसल, बार‍िश के मौसम में बाल झड़ने का मुख्य कारण हवा में नमी (ह्यूमिडिटी), सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर तेल और पसीना जमना होता है. फंगल इंफेक्शन या डैंड्रफ होना भी इसकी एक वजह है. इस परेशानी से बचने के लिए बालों को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है. वहीं, आप माइल्‍ड शैंपू का इस्‍तेमाल करें और खाने में संतुलित आहार लें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो जल्‍द ही आपको बाल झड़ने की समस्‍या कम द‍िखने लगेगी.  

बरसात में बाल की यह है वजह 

  1. बार‍िश में बालों में बहुत ज्‍यादा नमी हो जाती है. इस बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. यही वजह है क‍ि बार‍िश के मौसम में बाल सबसे ज्‍यादा झड़ते हैं. 
  2. फंगल इंफेक्शन भी बाल झड़ने की एक मुख्‍य वजह है. दरअसल नमी और पसीने के कारण स्कैल्प पर डैंड्रफ और फंगस जल्दी पनपने लगते है.  
  3. बार‍िश के पानी में भीग गए हैं, तो बारिश के पानी में मौजूद धूल और प्रदूषण बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, इसल‍िए जब भी बार‍िश के मौसम में बाहर न‍िकले तो बालों को ढककर न‍िकलें.  
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

बार‍िश में बालों का झड़ना कैसे रोकें

  • रोजाना बालों की सफाई करें . हफ्ते में 2 से 3 बार अपने बालों को किसी हल्के या सल्फेट-फ्री शैंपू से धोना शुरू कीज‍िए. 
  • अगर आप गीले बालों में कंघी करते हैं तो बंद कर दें और बाल कसकर ना बांधें. 
  • बालों की तेल से माल‍िश रोज करें. नारियल या बादाम के गुनगुने तेल से स्कैल्प की हल्की मालिश अवश्‍य करें. 
  • आप अपनी डाइट पूरी तरह से हेल्‍दी रखें. खाने में प्रोटीन, हरी सब्जियां और विटामिन जरूर शाम‍िल करें. 


बार‍िश में घर पर तुरंत बालों का झड़ना कैसे रोकें

घर पर तुरंत बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल तेल से मालिश करें. प्याज का रस और सही बाल धोना सबसे असरदार उपाय हैं.  

यह भी पढ़ें: ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें

यह भी पढ़ें: बारिश में जूते हो गए हैं पूरी तरह गीले? जल्दी सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com