तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता मुकुल रॉय (फाइल फोटो)
- भाजपा नेता के जन्मदिन समारोह में अतिथि होंगे मुकुल रॉय
- अगले सप्ताह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा का है जन्मदिन
- भाजपा पार्टी से उनकी बढ़ती नजदीकी को लेकर अटकलें और तेज हो गयी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता मुकुल रॉय को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, जिससे भगवा पार्टी से उनकी बढ़ती नजदीकी को लेकर अटकलें और तेज हो गयी हैं. सिन्हा का जन्मदिन समारोह 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाला है.
यह भी पढ़ें: जानें जेडीयू ने शरद यादव से क्यों कहा, कृपया मुकुल रॉय का ही अनुसरण कर लीजिए
कार्यक्रम के आयोजकों में से एक रहे भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘हर साल राहुल सिन्हा के जन्मदिन समारोह के लिये हमलोग भाजपा नेताओं के अलावा अन्य पार्टियों से नेताओं को भी निमंत्रण देते हैं. इस साल हमने मुकुल रॉय को आमंत्रित किया है इसलिए भी क्योंकि वह बंगाल के सबसे अधिक सम्मानित नेताओं में से एक हैं. हमें उम्मीद है कि वह इस कार्यक्रम में शरीक होंगे.’’
VIDEO: मुकुल रॉय ने छोड़ी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस
बाद में रॉय ने भाजपा को एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया और कहा कि तृणमूल भगवा संगठन के समर्थन के बगैर शुरुआती वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का स्वाद नहीं चख पाती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं