विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

AIIMS पटना ने निकाली जूनियर रेजिडेंट की वेकेन्सी, आवेदन करने का आखिरी मौका

उम्मीदवार 23 जनवरी 2018 से पहले ही अपना आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
AIIMS पटना ने निकाली जूनियर रेजिडेंट की वेकेन्सी, आवेदन करने का आखिरी मौका
अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन
एम्स पटना ने जूनियर रेजीडेंट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर इस जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. यहां पर अपनी योग्यता आदि की जानकारियां देखकर आगे की पूरी प्रक्रिया पूरी करें और अपना ऑनलाइन आवेदन करें. 

पदों का विवरण: एम्स पटना ने जूनियर रेजीडेंट के पदों पर वेकेन्सी निकाली हैं.

कुल पदों की संख्या: खाली पदों की संख्या 85 है.

योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमसीआई/ डीसीआई से मान्यताप्राप्त बीडीएस या एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है. 

आवेदन की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 23 जनवरी 2018 से पहले ही अपना आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद किया गया कोई भी आवेदन वैद्य नहीं माना जाएगा.
 आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल तक ही होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क: आनारक्षित वर्ग श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है. इसके अलावा अन्य वर्ग के लिए किसी भी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

चयन प्रक्रियाः आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS Patna Recruitment, AIIMS Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com