विज्ञापन

एम्स पटना में 75 पदों पर निकली वैकेंसी, तुरंत कर दें अप्लाई, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

इंटरव्यू 'समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन, एम्स पटना' में सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा. जो कि 16 अप्रैल से शुरू होगा और 18 अप्रैल तक चलेगा. जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें  'ई-क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, एम्स पटना' पते पर सुबह 9.00 बजे पहुंचना होगा.

एम्स पटना में 75 पदों पर निकली वैकेंसी, तुरंत कर दें अप्लाई, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
चयनित उम्मीदवाकों को 67,700 रुपए प्रति महीने सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ काम करने का अच्छा मौका आपके पास है. एम्स पटना ने अपने कई सारे विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 75 पदों पर भर्ती जारी की है. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार भर्ती सीधे, वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए की जाएगी. वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन केंद्र पर एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा. जिसे भरकर जमा करना होगा. साथ ही निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा.

भर्ती से जुड़ी जानकारी

  1. एनेस्थिसियोलॉजी और ऑप्थैल्मोलॉजी के 4 पद
  2. एनाटॉमी, इमरजेंसी मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक के 2-2 पद
  3. बायोकेमिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स व फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन के 1-1 पद
  4. सीटीवीएस, सीएफएम और साइकेट्री के 3-3 पद
  5. जनरल सर्जरी और क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के 5-5 पद
  6. जनरल मेडिसिन और पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन के 9-9 पद
  7. रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के 6 पद 

जो भी उम्मीदवार, वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने चाहते हैं, उनके पास संबंधित विभाग अनुसार एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एमसीएच या समकक्ष पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री एनएमसी/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है.

कब होगा इंटरव्यू

इंटरव्यू का आयोजन 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा. जो कि 'समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन, एम्स पटना' में सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा. जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें  'ई-क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, एम्स पटना' पते पर सुबह 9.00 बजे पहुंचना होगा. अपने साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर जाएं और अपनी फोटो भी साथ रखें.

चयनित उम्मीदवाकों को 67,700 रुपए प्रति महीने सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 9,195 पदों पर भर्ती शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com