विज्ञापन

AIIMS Deoghar Recruitment: सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर वैकेंसी, 25 अप्रैल तक करें आवेदन

आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन की सॉफ्ट कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक ही फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा. बता दें, संस्थान की ओर से लिखित परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

AIIMS Deoghar Recruitment: सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर वैकेंसी, 25 अप्रैल तक करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-देवघर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

AIIMS Recruitment 2026 : देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल और कॉलेज, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने के इच्छुक चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स-देवघर) ने सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के विभिन्न 142 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.  

एम्स-देवघर ने जिन 142 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर के 26; एनाटॉमी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन, रेडियोथेरेपी, और यूरोलॉजी (मूत्रविज्ञान) के 2-2; बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, फोरेंसिक मेडिसिन, नियोनेटोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, और रक्त आधान चिकित्सा एवं रक्त बैंक के 3-3; कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के 1-1; पल्मोनरी मेडिसिन के 5; रेडियो डायग्नोसिस के 6; बायोकेमिस्ट्री और पीडियाट्रिक्स के 8-8; ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के 10; जनरल मेडिसिन के 14; और जनरल सर्जरी के 15 पद शामिल हैं.

एम्स की ओर से जारी पदों के लिए ऑफ ऑफलाइन के साथ ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करवे वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस) में होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव का होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 3,000 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-देवघर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्कीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'रजिस्ट्रार कार्यालय, 4वां तल, एम्स, देवीपुर (शैक्षणिक ब्लॉक), देवघर- 814152 (झारखंड)' पते पर लास्ट डेट तक या उससे पहले डाक कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

वहीं, आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन की सॉफ्ट कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक ही फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा. बता दें, संस्थान की ओर से लिखित परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS, Aiims Recruitment 2026, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com