Download UTET Scorecard 2026 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, UTET 2026 का रिजल्ट लिंक पोर्टल पर 25 नवंबर 2026 तक एक्टिव रहेगा.
इसलिए सभी सफल और असफल कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस डेट से पहले अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सेव रख लें. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा कोड की जरूरत होगी.
फाइनल आंसर-की भी जारी
रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड ने दोनों पेपरों की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. कैंडिडेट्स इसे ऑफिशियल पोर्टल के डिपार्टमेंटल एग्जाम/UTET सेक्शन में जाकर देख सकते हैं.
बता दें कि यह फाइनल आंसर-की कैंडिडेट्स से मिली ऑब्जेक्शंस की समीक्षा के बाद जारी की गई है, इसलिए अब इस पर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज या चुनौती नहीं दी जा सकती. इससे पहले प्रोविजनल आंसर-की 5 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी.
UTET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Departmental Exam/UTET सेक्शन पर क्लिक करिए.
- अब आपके सामने UTET 2026 Result का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करिए.
- अब आप नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालिएए.
- अब आप सबमिट पर क्लिक कर दो आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अब आप इसे डाउनलोड करके और इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं