Government Medical College Faculty Recruitment : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, IIIT ने फैकल्टी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए कैंडिडेट्स को बड़ी राहत दी है. अब असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती पूरे साल चलेगी. योग्य उम्मीदवार बिना किसी तय डेडलाइन की चिंता किए, साल में किसी भी समय ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.
IIIT संस्थान के प्रशासन ने पुरानी भर्ती प्रणाली को बदलकर अब रोलिंग विज्ञापन (Rolling Advertisement) मॉडल लागू कर दिया है. इस नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों को अब नई भर्ती का विज्ञापन निकलने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
तीन प्रमुख विभागों में मांगे गए आवेदन
संस्थान की ओर से 6 नवंबर को इस संबंध में ऑफिशियल एडवर्टीजमेंट जारी किया गया है. पहले स्टेप के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I और ग्रेड-II) के खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. फिलहाल इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंसेज विभागों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल एस. सुतावने ने बताया कि रोलिंग विज्ञापन मॉडल के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और इस प्रक्रिया में रिक्तियों (Vacancies) की संख्या पहले से तय नहीं होती है.
कैसे काम करेगा कट-ऑफ डेट सिस्टम और क्या है योग्यता?
इस नई प्रणाली के तहत संस्थान समय-समय पर आवेदन स्वीकार करने के लिए एक कट-ऑफ डेट की घोषणा करेगा. उस तारीख तक जमा होने वाले सभी आवेदनों पर सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान एक साथ विचार किया जाएगा. इसमें मौजूदा खाली पदों के साथ-साथ नई और बैकलॉग वैकेंसी को भी शामिल किया जाएगा. अगर कोई उम्मीदवार कट-ऑफ डेट के बाद आवेदन करता है, तो उसका आवेदन अपने आप अगले रिक्रूटमेंट साइकिल (Recruitment Cycle) में शामिल हो जाएगा.
संस्थान ने इसके लिए पीएचडी (PhD) डिग्री धारकों से आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और एकेडेमिक अचीवमेंट्स का इवैल्यूएशन रिलेटेड चरण की कट-ऑफ तारीख के बेसिस पर होगा. जिन उम्मीदवारों का रिसर्च वर्क मजबूत है और जो पढ़ाने के साथ-साथ संस्थान के समग्र विकास में योगदान दे सकते हैं, उन्हें वरीयता दी जाएगी. इससे संस्थान को जरूरत पड़ने पर तुरंत योग्य फैकल्टी मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें- IIT रुड़की में गाजियाबाद के छात्र आयुष की मौत, हॉस्टल रूम से मिला सुसाइड नोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं