विज्ञापन

UPSSSC PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से आवेदन, 3 साल तक वैलिड रहेगा स्कोर

PET Notification 2026 : UPSSSC ने PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 3 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक होंगे. हाईस्कूल पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से आवेदन, 3 साल तक वैलिड रहेगा स्कोर
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा.

UPSSSC Notification Out 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET ( Preliminary Eligibility Test) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 तक चलेगा. बता दें कि आवेदन ऑनलाइन ही कर सकेंगे. वहीं गलती सुधारने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2026 है. इस बार PET परीक्षा से जुड़ी सबसे अहम बात यह है कि परीक्षा का स्कोर अब तीन साल तक वैलिड रहेगा. अगर किसी कैंडिडेट के पास एक से अधिक PET स्कोर वैलिड हैं, तो फ्यूचर की भर्तियों में उसके सबसे अधिक नॉर्मलाइज्ड स्कोर को माना जाएगा. इसके अलावा और क्या कुछ खास है इस भर्ती से जुड़ा आइए आगे आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

PET 2026 के लिए हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है. वहीं, आप यूपी से हैं या आरक्षित वर्ग से हैं तो फिर सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. इसके अलावा राज्य के खिलाड़ियों के लिए 5 साल, एक्स सर्विसमैन हैं तो फिर 3 साल और दिव्यांग के लिए 15 साल तक की आयु में छूट दी जाएगी. 

एग्जाम पैटर्न

  • परीक्षा में 100 मल्टीपल क्वेश्च्न पूछे जाएंगे
  • पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
  • पेपर 100 नंबर का होगा
  • हर गलत जवाब पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
  • क्वेश्चन इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संविधान, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस जैसे सब्जेक्ट्स से पूछे जाएंगे.

आवेदन फीस क्या होगी

  • अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग के लिए 185 रुपये
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)  के लिए 185 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC)  के 95 रुपये
  • अनुसूचित जनजाति (ST)  के 95.00 रुपये
  • दिव्यांगजन (PwD) कोई शुल्क नहीं देना होगा, बस 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.

फीस  आप डेबिट, क्रेडिट, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से भर सकते हैं. 

PET अनिवार्य है

ग्रुप ‘सी' की विभिन्न भर्तियों में शामिल होने के लिए PET में शामिल होना जरूरी है. हालांकि केवल PET पास कर लेने से किसी पद पर सिलेक्शन का दावा नहीं किया जा सकेगा. बाद में आपको मुख्य परीक्षा भी देनी होगी.

नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- CSJMU के लॉ छात्रों को बड़ी राहत: पासिंग परसेंटेज घटा, X सिस्टम खत्म, कोर्स पूरा करने के लिए मिलेगा ज्यादा समय

uppscs pet by subhasinit

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com