विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Bharti: वन रक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास कर दें अप्लाई, आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हाल ही में वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे. कुल 708 पदों पर भर्ती की जानी है. इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

UPSSSC Forest Guard Bharti: वन रक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास कर दें अप्लाई, आवेदन प्रक्रिया शुरू
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है.

UPSSSC Forest Guard Bharti: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के पदों पर भर्ती करने जा रहा है. हाल ही में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और भर्ती की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जो भी लोग यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, जो समय रहते आवेदन कर दें. वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों को भरा जाना है. आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 20 जुलाई 2026 है. बता दें कि  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए ओर क्या जरूरी योग्यता है, आइए जानते हैं-

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है.
  2. PET-2025 दिया होना चाहिए.
  3. न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.
  4. SC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छुट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया होगा, उन्हें PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, वो मुख्य परीक्षा देंगे. मुख्य परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.  बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे. पेपर की कुल अवधि दो घंटे की होगी. वहीं गलत आंसर देने में एक चौथाई अंक काटे जाएंगे.

मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को  शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से गुजरना होगा, जो उम्मीदवार इस चरण को पास करेंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी.  आखिरी चरण मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन का होगा. इन सब चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का ही नाम इस लिस्ट में होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

जिन उम्मीदवारों का चयन  वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के पदों के लिए होगा. उन्हें लेवल-02 के तहत सैलरी दी जाएगगी. हर महीने 19900 से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा.

ये भी पढ़ें- बिहार में कागज वाली अर्जी बंद, सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेंगी छुट्टियां; रहेगा पूरा रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP JOB, Sarakri Exam, Upsssc Forest Guard Exam Pet Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com