विज्ञापन

डॉक्टर से लेकर नर्सों तक की भर्ती, कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट में 3,000 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग में कई सारे पदों पर भर्ती की जाएगी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर ने इसकी जानकारी दी और बताया कि 3 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है.

डॉक्टर से लेकर नर्सों तक की भर्ती, कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट में 3,000 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
लगभग 200 एमबीबीएस डॉक्टरों को सरकारी सेवा में शामिल किया गया है.

आनेवाले समय में कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग में कई सारे पदों पर भर्ती की जानी है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर ने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की घोषणा की है. साथ ही नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा का दायरा बढ़ाने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में खादर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियनों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई है.

1,000 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री  ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान लगभग 200 एमबीबीएस डॉक्टरों को सरकारी सेवा में शामिल किया गया है. जबकि करीब 1,000 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया इस समय जारी है. वहीं आनेवाले समय में अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में भर्ती की जानी है. करीब 3,000 और पदों पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी गई है.

450 नई एम्बुलेंस सेवा शामिल होंगी

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा है.  सरकार 450 नई ‘108' एम्बुलेंस सेवा में शामिल करेगी. जिसके साथ ही राज्य में एम्बुलेंस की कुल संख्या बढ़कर 750 से अधिक हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर एम्बुलेंस मरीज तक पहुंच जाए. यहां तक की 100 मोटरसाइकिल एम्बुलेंस भी शुरू की जाएंगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘आयुष्मान कर्नाटक' स्वास्थ्य बीमा योजना पर ओर काम किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘संध्या किरण' नामक की स्वास्थ्य योजना भी शुरू करने वाली है. इसके अलावा 70 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो वंदना' योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है. केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- 'फर्जी तरीके से आरक्षण लेकर मिल जाती है नौकरी', JPSC प्रोटेस्ट में दिव्यांग कोटे पर भी उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor Recruitment In Up, Doctor Job, Nurse Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com