UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने चार अलग-अलग पदों पर कुल 13 रिक्तियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें कि ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी. तो चलिए जानते हैं सबसे ज्यादा 8 पद असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल (ग्रेड-IV) के लिए निकाले गए हैं. ये पद कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में भारतीय विधि सेवा (Indian Legal Service) के अंतर्गत भरे जाएंगे. इसके अलावा और कौन से पद पर नियुक्ति होगी ये सारी डिटेल्स आगे बता रहे हैं...
वैकेंसी डिटेल्सइसके अलावा नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट, कानपुर में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) के 1 पद पर भर्ती होगी. वहीं, दिल्ली सरकार के भूमि एवं भवन विभाग में लॉ ऑफिसर के 3 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके साथ ही नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के कार्डियोलॉजी विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल) का 1 पद भी भरा जाएगा.
आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क की बात करें तो महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. जबकि अन्य उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 का इंतजार न करें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें.
ध्यान से पढ़ेंकैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. नोटिफिकेशन में प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता, एक्सपीरिएंस और एज लिमिट निर्धारित की गई है. पात्रता शर्तों को समझे बिना आवेदन करने पर बाद में परेशानी हो सकती है. आयोग ने एप्लिकेशन प्रोसेस में आधार कार्ड को पहचान वैरिफिकेशन के लिए प्राथमिकता दी है. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका आधार और उससे जुड़ी जानकारी सही और अपडेटेड हो.
यह भी पढ़ें- डिजिटल शिक्षा में भारतीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका पर DU के DCAC में राष्ट्रीय सेमिनार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं