विज्ञापन

UPSC फेल होने के बाद लोग कौन-सी नौकरियां करते हैं? जानिए किन सरकारी नौकरी विकल्पों में बना सकते हैं करियर

UPSC में सफलता नहीं मिली तो निराश होने की जरूरत नहीं है. PCS, SSC, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस सर्विसेस समेत कई सरकारी नौकरियां हैं जहां UPSC कैंडिडेट्स शानदार करियर बना सकते हैं. जानिए ऐसे ही बेहतरीन ऑप्शंस के बारे में.

UPSC फेल होने के बाद लोग कौन-सी नौकरियां करते हैं? जानिए किन सरकारी नौकरी विकल्पों में बना सकते हैं करियर
विशेषज्ञों का मानना है कि UPSC की तैयारी के दौरान विकसित होने वाली क्षमताएं कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और पेशेवर अवसरों में उपयोगी साबित होती हैं.

Career Options : हर साल देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC के एग्जाम में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं. हालांकि इस परीक्षा का सिलेक्शन पर्सेंटेज बहुत कम है. फाइनल लिस्ट में ज्यादातर जगह नहीं बना पाते हैं. लेकिन यूपीएससी में असफल होने का ये मतलब कतई नहीं है आपके करियर का अंत हो गया है. जो अभ्यार्थी इस कठिन परीक्षा की तैयारी करते हैं उनकी नॉलेज, एनालिटिकल एबिलिटी और जनरल नॉलेज पर पकड़ बहुत मजबूत होती है, जो उन्हें कई दूसरी सराकरी नौकरियों में सफलता दिला सकती है. आज के इस आर्टिकल में उन्हीं सरकारी जॉब्स के ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जॉब सिक्योरिटी के साथ एक रुतबा भी दिला सकती है. 

स्टेट PCS में आजमा सकते हैं किस्मत

UPSC की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शंस राज्य लोक सेवा आयोग (PCS) की परीक्षाएं हैं. उत्तर प्रदेश PCS, BPSC, MPPSC, RPSC, HPSC और अन्य राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं में सिलेक्ट होकर उम्मीदवार SDM, DSP, BDO, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक पदों पर पहुंच सकते हैं.

SSC की नौकरियां भी हैं बेस्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाएं भी UPSC अभ्यर्थियों दे सकते हैं. SSC CGL, CHSL और CPO जैसी परीक्षाओं के माध्यम से उम्मीदवार आयकर विभाग, केंद्रीय सचिवालय, प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और विभिन्न मंत्रालयों में अधिकारी स्तर की नौकरियां हासिल कर सकते हैं.

बैंकिंग सेक्टर में भी है चांस

IBPS, SBI और RBI की नौकरी भी UPSC अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), क्लर्क, स्पेशलिस्ट ऑफिसर और RBI ग्रेड-B जैसे पद पर अच्छी सैलरी, नौकरी सिक्योरिटी और प्रमोशन के चांस भी अच्छे हैं.

रेलवे और डिफेंस फिल्ट में भी बना सकते हैं करियर

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं के जरिए रेलवे के विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर नियुक्ति मिल सकती है. वहीं CDS, CAPF और AFCAT जैसे एग्जाम्स रक्षा और अर्धसैनिक बलों में अधिकारी बनने का चांस देती हैं.

केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों में मौके

UPSC की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स अक्सर सामान्य अध्ययन, संविधान, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स में मजबूत होते हैं. यही कारण है कि वे EPFO, NABARD, SEBI, FCI, LIC, NIA और अन्य सरकारी संस्थानों की भर्ती परीक्षाओं में भी किस्मत आजमा सकती हैं.

प्राइवेट फिल्ड में भी मिलती है अच्छी जॉब

कई उम्मीदवार UPSC तैयारी के दौरान विकसित हुई राइटिंग, रिसर्च, डेटा एनालिसिस, पब्लिक पॉलिसी और कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर कॉर्पोरेट, एडटेक, मीडिया, रिसर्च संस्थानों और कंसल्टिंग कंपनियों में भी करियर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10 और 12 की कब जारी होगी डेटशीट और कैसे डाउनलोड करें PDF, यहां जानिए हर अपडेट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com