विज्ञापन
51 minutes ago

CBSE Board Exam Schedule 2027 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही एके़डेमिक सेशन 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अब तक ऑफिशियल एग्जाम शेड्यूल की डेट जारी नहीं किया गया है, लेकिन देशभर के लाखों स्टूडेंट्स डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सब्जेक्टवाइज एग्जाम डेट्स, समय और अन्य जरूरी गाइडलाइन देख सकेंगे.

CBSE ने 8 अक्टूबर 2026 से प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रोसेस शुरू कर दी है. वहीं, बोर्ड पहले ही स्कूलों के लिए 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने की प्रोसेस शुरू कर चुका है. जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी, मार्च और अप्रैल 2027 के दौरान आयोजित की जाएंगी.

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 


 

CBSE Private Candidates 2027 LIVE: 8 अक्टूबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट CBSE ने 8 अक्टूबर 2026 से प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 

CBSE Date Sheet 2027: डेटशीट से मिलेगा तैयारी का रोडमैप

एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद स्टूडेंट सब्जेक्टवाइज तैयारी और रिवीजन शेड्यूल तैयार कर सकेंगे, जिससे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ेगी.
 

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: कैसे डाउनलोड करें डेटशीट PDF

 

  1. cbse.gov.in पर जाएं
  2. Latest Updates/Examination सेक्शन खोलें
  3. Class 10 & 12 Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करें
  4. PDF डाउनलोड करके सेव रखें
     

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: LOC जमा करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर

LOC जमा करने की प्रक्रिया जारी CBSE से एफलिएटेड स्कूल 21 अक्टूबर 2026 तक बिना लेट फीस के छात्रों की List of Candidates (LOC) जमा कर सकते हैं.

CBSE Exam Time Table Download Live : कब होगा 10वीं-12वीं का एग्जाम?

जानकारी के अनुसार बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च 2027 में शुरू हो सकती हैं. 

CBSE Exam Time Table Download Live : कहां जारी होगी डेटशीट?

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 का ऑफिशियल टाइमटेबल केवल cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स को किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी जाती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com