विज्ञापन

प्लेसमेंट देने में IIT-NIT को टक्कर देते हैं यूपी के ये इंजीनियरिंग कॉलेज, आसानी से नहीं मिलता एडमिशन

Best IITs for placement in UP : इंजीनियरिंग में पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए यूपी का कोई मुकाबला नहीं है. यहां के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2025-2026 प्लेसमेंट शानदार रहा. कई स्टूडेंट्स को पहले ही दिन प्लेसमेंट में 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज ऑफर हुआ.

प्लेसमेंट देने में IIT-NIT को टक्कर देते हैं यूपी के ये इंजीनियरिंग कॉलेज, आसानी से नहीं मिलता एडमिशन
नेशनल लेवल पर IIT, IIIT और NIT में एडमिशन जेईई एडवांस्ड और JEE मेन के जरिए JoSAA-CSAB काउंसलिंग से होता है.

High Salary Packages Engineering UP: हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग में एडमिशन लेते हैं. देश के टॉप IIT-NIT कॉलेजों से पढ़ाई का सपना देखते हैं. टॉप इंजीनयरिंग कॉलेज में दिल्ली-महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का भी नाम आता है. जहां के कई सरकारी कॉलेज ड्रीम जॉब, मोटा पैकेज या फिर ग्लोबल कंपनी में प्लेसमेंट देने में IIT-NIT को टक्कर देते हैं. यूपी के कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों को सिर्फ डिग्री नहीं दे रहे, बल्कि करियर में सुपरचार्जेड लॉन्चपैड तैयार कर रहे हैं, जहां से उन्हें टॉप कंपनियों में जाने का मौका मिलता है. 2025-2026 प्लेसमेंट सेशन में ही इन कॉलेजों का कमाल देखने को मिला है. आज हम आपको प्रदेश के ऐसे ही गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्लेसमेंट देने में टॉप पर हैं. यहां देखें लिस्ट और पैकेज..

IIT कानपुर और IIT BHU में शानदार प्लेसमेंट

IIT कानपुर

UP के टॉप IITs ने हर साल की तरह इस बार भी कमाल कर दिया. IIT कानपुर ने पहले ही फेज में 1,200 से ज्यादा ऑफर्स हासिल किए, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और क्वालकॉम (Qualcomm) जैसे ग्लोबल ब्रांड शामिल थे. IIT कानपुर ने ग्लोबल लेवल पर 2.2 करोड़ से ज्यादा पैकेज दिए और एवरेज पैकेज ₹26.27 LPA रहा.

IIT BHU

IIT BHU (वाराणसी) ने पहले ही दिन 17 छात्रों को ₹1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज दिलवाया. इस कॉलेज में एवरेज पैकेज 26 से 30 LPA तक रहा, जो बताता है कि यहां पढ़ाई सिर्फ डिग्री के लिए नहीं, बल्कि सीधे हाई-एंड करियर के लिए होती है. खासकर CSE और IT डिपार्टमेंट के छात्रों के लिए ये कॉलेज स्विट स्पॉट साबित हो रहे हैं. अमेजन, NVIDIA और Goldman Sachs जैसे बड़े ब्रांड्स ने यहां के टैलेंट को हायर किया.

IIIT और MNNIT इलाहाबाद का एवरेज पैकेज

IIIT इलाहाबाद में एवरेज पैकेज ₹33 LPA और प्लेसमेंट प्रतिशत 97.91% था, जिसमें मेटा, एटलासियन और स्विगी जैसी कंपनियां शामिल रहीं. इसके अलावा MNNIT इलाहाबाद ने एवरेज पैकेज ₹20.43 LPA और मैक्स पैकेज ₹72 LPA दिए.

स्टेट लेवल कॉलेज में कहां कितना पैकेज मिला

IET लखनऊ

प्लेसमेंट देने में स्टेट लेवल के कॉलेज भी काफी आगे हैं. खासकर ROI और स्पेशलाइजेशन में तो इनकी टक्कर ही नहीं है. IET लखनऊ ने ऑफ-कैंपस पैकेज 1.2 करोड़ तक दिलाए और ऑन-कैंपस टॉप पैकेज ₹49 LPA रहा. यहां का एवरेज पैकेज ही ₹8.2 LPA था.

HBTU कानपुर

HBTU कानपुर की पेंट और केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में करीब 100% प्लेसमेंट रहा. MMMUT गोरखपुर ने 1,100 से ज्यादा ऑफर्स दिए और मैक्सिमम पैकेज ₹59 LPA था. MNNIT इलाहाबाद की औसत पैकेज ₹20.43 LPA थी, जो इसे भी हाई-एंड करियर के लिए मजबूत ऑप्शन बनाती है. इसके अलावा MMMUT गोरखपुर में औसत पैकेज ₹7 LPA तक दिया. इन कॉलेजों में प्लेसमेंट करने वाली कंपनियों में एक्सॉनमोबिल, रिलायंस, अमेजन और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियां रहीं.

यूपी के इन इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन कैसे मिलता है

नेशनल लेवल पर IIT, IIIT और NIT में एडमिशन जेईई एडवांस्ड और JEE मेन के जरिए JoSAA-CSAB काउंसलिंग से होता है. स्टेट लेवल पर IET लखनऊ, MMMUT और HBTU में एडमिशन JEE मेन के जरिए UPTAC काउंसलिंग के तहत होता है.

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू के बीच में ही चली गई जॉब, इस टेक कंपनी ने AI की वजह से 4,000 कर्मचारियों को किया आउट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com