विज्ञापन

यूपी के 70 हजार शिक्षकों का 10 साल का इंतजार खत्म! 7 नवंबर तक होगा प्रमोशन, सैलरी और एरियर पर भी बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति की राह देख रहे 70,000 शिक्षकों का 7 नवंबर तक प्रमोशन होगा. जानिए सीनियरिटी लिस्ट, टीईटी की अनिवार्यता, वेतनमान और एरियर भुगतान पर सरकार का नया आदेश.

यूपी के 70 हजार शिक्षकों का 10 साल का इंतजार खत्म! 7 नवंबर तक होगा प्रमोशन, सैलरी और एरियर पर भी बड़ा फैसला
प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब 6,000 शिक्षकों को भी बड़ी राहत दी गई है.

UP Teacher Promotion: राज्य के परिषदीय स्कूल (Council School) में पिछले करीब 10 सालों से प्रमोशन (Promotion) की बाट जोह रहे हजारों शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. जी हां, बेसिक शिक्षा परिषद (Basic Education Council) ने प्रदेश के लगभग 70,000 शिक्षकों की प्रमोशन प्रॉसेस को 7 नवंबर तक पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ, माध्यमिक विद्यालयों (secondary schools) के शिक्षकों के सैलरी और एरियर भुगतान (Arrear payment) को लेकर भी राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. तो चलिए जानते हैं दीवाली पर राज्य सरकार की तरफ से टीचर्स को मिलने वाला प्रमोशन, पे-स्केल और एरियर से जुड़ी फुल डिटेल...

23 अक्टूबर तकसिनियोरिटी लिस्ट, DIET प्रिंसिपल करेंगे इंक्वायरी

काउंसिल ने प्रोसेस को तेज करते हुए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को 23 अक्टूबर तक टीचर्स की फाइनल सिनियोरिटी लिस्ट (Seniority List) अनिवार्य रूप से परिषद कार्यालय में पेश करने का निर्देश दिया है. प्रोसेस में पूरी ट्रांसपेरेंसी बरतने के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल पर एक स्पेशल कमिटी गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के प्रिंसिपल करेंगे.

प्रमोशन के लिए TET और न्यूनतम एक्सपीरिएंस जरूरी है

प्रमोशन के लिए नियमों को लेकर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना जरूरी होगा. इसके साथ ही टीचर्स अनुभव के मानक भी तय किए गए हैं, जो इस तरह हैं-

  • जूनियर बेसिक स्कूल के हेडमास्टर या सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए न्यूनतम 5 साल टीचिंग एक्सपीरिएंस होना जरूरी है.
  • सीनियर बेसिक स्कूल के हेडमास्टर पद पर प्रमोशन पाने के लिए न्यूनतम 3 साल का लगातार टीचिंग एक्सरपीरिएंस होना जरूरी है.
सेकेंड्री स्कूल टीचर्स को साल में दो बार मिलेगा पे-स्केल लाभ

प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब 6,000 शिक्षकों को भी बड़ी राहत दी गई है. अब सेलेक्शन पे-स्केल और 'प्रमोटेड पे-स्केल' की प्रोसेस साल में दो बार- जनवरी और जुलाई में आयोजित की जाएगी. पहले कई जिलों में यह प्रोसेस साल में केवल एक बार होती थी, जिससे शिक्षकों को लंबा इंतजार करना पड़ता था.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियमानुसार:

चयन वेतनमान (Selection Pay Scale) 10 साल की संतोषजनक सेवा पूरी होने पर मिलेगा.

वहीं, प्रोन्नत वेतनमान (Promotional Pay Scale) 22 साल की कुल सेवा पूरी करने वाले योग्य शिक्षकों को देय होगा.

335 शिक्षकों के बकाए एरियर 5 नवंबर तक होंगे क्लीयर

शिक्षकों के लंबे समय से बकाए एरियर को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के 335 शिक्षकों का निस्तारण 5 नवंबर तक करने का आदेश दिया है. इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को तय समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Main रैंक 1,000 से 12,000 के बीच? देश के टॉप 5 IIITs में ऐसे पाएं CSE और AI ब्रांच, देखें कट-ऑफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com