Top 5 IIITs in India : अक्सर कई लोग IIT और IIIT को एक ही समझ लेते हैं, जबकि ये दोनों संस्थान एक दूसरे से बिल्कुल हैं. वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न करिकुलम और करोड़ों के सालाना प्लेसमेंट पैकेज के दम पर टॉप IIITs ने अपनी खास पहचान बनाई है. अगर आप भी इंजीनियरिंग में सुनहरा भविष्य तलाश रहे हैं, तो जानिए देश के टॉप 5 IIITs में दाखिले के लिए जेईई मेन (JEE Main) में कितनी रैंक लानी होगी.
IIIT हैदराबाद
टेक्निकल एजुकेशन के मामले में IIIT हैदराबाद देश के बेस्ट संस्थानों में शुमार है. यहां के कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स की मांग सबसे अधिक है. आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन में टॉप 1,000 के भीतर ऑल इंडिया रैंक (AIR) लाने वालों को ही यहां CSE में सीट मिल पाती है. इसके अलावा, संस्थान अपने रिसर्च और डुअल-डिग्री कोर्सेज के लिए UGEE (अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन) और SPEC चैनल के जरिए भी प्रवेश देता है.
IIIT बैंगलोर
देश की सिलिकॉन वैली यानी बेंगलुरु में स्थित होने के कारण इस संस्थान को आईटी इंडस्ट्री के करीब होने का जबर्दस्त फायदा मिलता है. यहां 4-वर्षीय बीटेक और 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक प्रोग्राम्स अवलेवल हैं. अगर कट-ऑफ की बात करें, तो जेईई मेन में 6,000 से 7,000 तक की ऑल इंडिया रैंक वाले छात्र बीटेक (CSE) में प्रवेश पा सकते हैं. टेक हब का माहौल यहां के प्लेसमेंट पैकेज को शानदार बढ़त दिलाता है.
IIIT प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित IIIT इलाहाबाद आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) के छात्रों के लिए ड्रीम कॉलेज माना जाता है. यहां JoSAA और CSAB काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलता है. जनरल कैटेगरी (General Category) के लिए आईटी और सीएसई का कट-ऑफ दायरा 5,000 से 8,000 रैंक के बीच रहता है. यह इंस्टीट्यूट्स अपने एक्टिव कोडिंग कल्चर और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है.
ABV-IIITM ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी IIITM टेक्नोलॉजी के साथ मैनेजमेंट का कोर्स भी प्रोवाइड करता है. बीटेक के अलावा यह संस्थान अपने इंटीग्रेटेड MBA और M.Tech कोर्सेज के लिए जाना जाता है. यहां कंप्यूटर साइंस या आईटी ब्रांच में दाखिले के लिए जेईई मेन में अमूमन 7,000 से 12,000 के बीच रैंक होनी चाहिए
IIIT लखनऊ
कम समय में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाला IIIT लखनऊ AI और डेटा साइंस जैसे मॉडर्न कोर्सेज के लिए अपनी पहचान बना चुका है. JoSAA काउंसलिंग के जरिए यहां दाखिला दिया जाता है. टॉप ब्रांच जैसे CSE या AI में सीट पक्की करने के लिए अभ्यर्थी की जेईई मेन रैंक 9,000 से 11,000 के दायरे में होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- NHRC Winter Internship 2026: मानवाधिकार आयोग में इंटर्नशिप का मौका, मिलेगी 12,000 की स्टाइपेंड, ऐसे करें Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं