विज्ञापन

यूपी के 62 हजार शिक्षकों को मिलेगी संजीवनी, जानें कब तक होगा स्पेशल TET और क्या होगा पैटर्न

2010 या उससे पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य नहीं था. लेकिन हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, अब नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए भी TET योग्यता अनिवार्य कर दी गई है. इस वजह से पहली बार विशेष TET का आयोजन किया जा रहा है. ताकि शिक्षक अपनी नौकरी बचा सकें.

यूपी के 62 हजार शिक्षकों को मिलेगी संजीवनी, जानें कब तक होगा स्पेशल TET और क्या होगा पैटर्न
स्पेशल TET में भी दो पेपर होंगे. कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए पेपर 1 होगा. पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए होगा.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Basic Education Council) जल्द ही स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) आयोजित करने जा रहा है. दरअसल सरकारी टीचरों के लिए स्पेशल TET आयोजित करने का आदेश राज्य सरकार की ओर से दिया गया है. राज्य में 1,50,000 से अधिक शिक्षक हैं. हाल ही में इन टीचरों ने UPTET का एग्जाम दिया था और करीब 62 हजार शिक्षक ये एग्जाम पास करने में असफल रहे. UPTET में फेल हुए इन टीचरों के पास अपनी नौकरी बचाने का अब एक ओर मौका है. स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) देकर ये टीचर अपनी नौकरी पर मंडरा रहा खतरा खत्म कर सकते है.

आमतौर पर होने वाला TET एग्जाम उन कैंडिडेट्स के लिए होता है जो टीचर बनने की एलिजिबिलिटी चाहते हैं. दूसरी ओर स्पेशल TET उन टीचर्स के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो पहले से सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हैं. लेकिन अभी तक TET पास नहीं किया है.

2028 तक पास करना होगा TET

 करीब 62,000 टीचर ऐसे हैं, जो कि स्पेशल TET देना चाहते हैं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, राज्य में करीब 1,42,818 टीचर्स ने TET एग्जाम दिया था, जिसमें से करीब 86,000 टीचर्स ने इस एग्जाम को  क्वालिफाई कर लिया था. वहीं 62,000 टीचर ऐसे हैं, जो कि TET पास नहीं कर सके. इन टीचर को किसी भी हालत में 2028 तक TET पास करना होगा. वरना इनकी नौकरी चले जाएगी.

कब होगा स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET)

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से अभी स्पेशल TET एग्जाम की तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन इस परीक्षा का आयोजन जल्द ही कर दिया जाएगा. इसलिए जो टीचर ये एग्जाम देने वाले हैं, वो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें. इस एग्जाम में 150 सवाल पूछे जाएंगे, जो कि कुल 150 नंबर के होंगे. इन सवालों को हल करने के लिए  ढाई घंटे का समय दिया जाएगा. हर सही जवाब पर एक अंक दिया जाएगा. इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यानी गलत जवाब देने पर किसी भी तरह के नंबर नहीं काटे जाएंगे.

स्पेशल TET में भी दो पेपर होंगे. कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए पेपर 1 होगा.  पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए होगा.  सामान्य वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 90 अंक (60%) है और आरक्षित वर्ग के लिए 82 अंक (55%) हैं.

ये भी पढ़ें- Super TET की तैयारी कर रहे हैं? जान लें एग्जाम पैटर्न, सवालों की संख्या और मार्किंग सिस्टम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Super TET Pattern, UP Super TET Notification, TET Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com