विज्ञापन

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 नियम, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

UP Special TET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया है. परीक्षा 3 नवंबर को होगी.

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 नियम, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम
परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान साबित करने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक असली सरकारी आईडी प्रूफ जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं.

UP Special TET Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET) कल यानी 3 नवंबर, 2026 को आयोजित होने जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोग ने बहुत ही कड़े नियम लागू किए हैं. अगर आप भी कल इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो आप एग्जाम गाइडलाइन को अच्छे से समझ लीजिए. नहीं तो एग्जाम सेंटर से आपको वापस जाना पड़ सकता है. 

UP Special TET परीक्षा के नियम क्या हैं

अपने मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड (PDF) दिखाकर एग्जाम सेंट में घुसने की कोशिश बिल्कुल न करें. मोबाइल या डिजिटल एडमिट कार्ड दिखाने पर आपको सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ही लेकर जाएं.

परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान साबित करने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक असली सरकारी आईडी प्रूफ जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं. अपने साथ एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी रख लें.

परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचना है?

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले अपने सेंटर पर जरूर पहुंच जाएं.

अंतिम समय में होने वाली चेकिंग (मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक) के कारण भीड़ हो सकती है, इसलिए घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें.

कहां हो रही है परीक्षा?

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 6 मुख्य संभागीय मुख्यालयों (शहरों) में आयोजित की जा रही है. अपने एडमिट कार्ड पर लिखे परीक्षा केंद्र के पते को आज ही गूगल मैप पर अच्छे से देख लें ताकि कल रास्ता ढूंढने में समय बर्बाद न हो.

यह भी पढ़ें- JNU देगा रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए हर महीने मिलेंगे 1 लाख रुपये, जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com