Jawaharlal Nehru Fellowship 2026 Application: अगर आप अपने फिल्ड में कुछ नया और नया शोध (Research) या क्रिएटिव काम करना चाहते हैं और इसके लिए आर्थिक सहयोग की तलाश में हैं, तो आपके पास एक जबरदस्त मौका है. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड (JNMF) ने प्रतिष्ठित 'जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप 2026' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह फेलोशिप उन लोगों को दी जाती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और वे भारत से जुड़े किसी जरूरी सब्जेक्ट पर गहन शोध, लेखन या इनोवेटिव प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं.
खास बात यह है कि इस फेलोशिप के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 2 साल की ड्यूरेशन के लिए 1 लाख रुपये मंथली का स्टाइपेंड (जो आयकर अधिनियम की धारा 10(17A) के तहत पूरी तरह टैक्स-फ्री है) और यात्रा व सेक्रेटेरियल सहायता जैसे अन्य खर्चों के लिए सालाना 75,000 रुपये का कंटिंजेंसी भत्ता प्रदान किया जाता है
किसे मिलेगा इस फेलोशिप का लाभ?
आवेदक का भारतीय नागरिक (Indian Citizen) होना जरूरी है.
Science, Humanities, Journalism, Arts और Civil Services सहित विभिन्न एकेडेमिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
इसके लिए कोई तय आयु सीमा (No Age Limit) नहीं है.
चुने गए फेलो को भारत के भीतर अपनी पसंद के किसी भी स्थान से अपने प्रोजेक्ट पर काम करने की पूरी आजादी होगी.
विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय चयन समिति उम्मीदवारों की पिछली अचीवमेंट और उनके द्वारा प्रपोज्ड प्रोजेक्ट की गुणवत्ता के आधार पर सिलेक्शन करेगी.
आवेदन कैसे करें और कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
इस फेलोशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन की कोई फिक्स्ड डेडलाइन (No Fixed Deadline) नहीं है, यानी आप साल भर कभी भी आवेदन भेज सकते हैं. इसके लिए कोई तय प्रिंटेड फॉर्म भी नहीं है. उम्मीदवार सादे कागज (Plain Paper) पर अपना आवेदन तैयार करके भेज सकते हैं.
आवेदन के साथ ये 4 चीजें भेजना जरूरी है
- बायो-डाटा
- आवेदक की एजुकेशनल बैकग्राउंड, अचीवमेंट और अब तक किए गए ओरिजनल काम (Original Work) का पूरा डिटेल.
- पेशेवर अनुभव संबंधित क्षेत्र या विशेषज्ञता में आपके अनुभव की जानकारी.
- आप जिस प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं, उसका अधिकतम 1,000 शब्दों में डबल-स्पेस के साथ टाइप किया हुआ सिनापसिस.
- आवेदक की एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो.
इस बात का रखें ध्यान
अगर कोई कैंडिडेट केंद्र या राज्य सरकार का एंप्लॉय है, तो उसे अपना आवेदन उचित ऑफिशियल माध्यम यानी Proper Official Channel के जरिए ही भेजना होगा.
इस पते पर भेजें अपना एप्लिकेशनद सेक्रेटरी (The Secretary), जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड,
तीन मूर्ति हाउस, नई दिल्ली – 110001
आवेदन भेजने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए दिशा-निर्देशों के लिए JNMF की ऑफिशियल वेबसाइट jnmf.in जरूर चेक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं