Job 2026 : Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC) ने साल 2026 के लिए सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), सब इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस), प्लाटून कमांडर (PAC/IRB), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और आबकारी विभाग में सब एक्साइज इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आइे जानते हैं इसके लिए योग्यता
1 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन
एप्लिकेशन प्रोसेस 01 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी.
करेक्शन विंडो कब तक रहेगी खुली
आवेदन करने के बाद अगर उम्मीदवारों को फॉर्म में किसी प्रकार का करेक्शन करना हो, तो आयोग 4 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक करेक्शन विंडो भी खोलेगा. भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2027 को अस्थायी रूप से प्रस्तावित किया गया है.
वैकेंसी डिटेल्स
रिक्तियों की बात करें तो सबसे अधिक 93 पद सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के लिए निश्चित किए गए हैं. इसके अलावा 81 पद प्लाटून कमांडर (PAC/IRB), 19 पद सब इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस), 5 पद फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और 2 पद सब एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए अवलेवल हैं.
क्या चाहिए योग्यता
एजुकेशनल क्वाफिकेशन भी पद के अनुसार अलग-अलग निश्चित की गई है. सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है. फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पद के लिए बीएससी के साथ छह माह का कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रमाणपत्र होना चाहिए. वहीं सब एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार का उत्तराखंड बोर्ड या समकक्ष बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
सब एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है.
इस बात का रखें ध्यान
आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं