विज्ञापन

2026 में ये नौकरियां कर रही हैं आपका इंतजार, इस सेक्टर में रहेगी धूम

Top Jobs in India 2026: अगर आप जॉब्स की तलाश में हैं, तो आपनी सीवी तैयार कर लीजिए, क्योंकि 2026 में भारत की कंपनियां बड़ी हायरिंग करने जा रही हैं. उनका फोकस डाइवर्सिटी, कैंपस हायरिंग और डिजिटल-AI स्किल्स पर ज्यादा रहोगा.

2026 में ये नौकरियां कर रही हैं आपका इंतजार, इस सेक्टर में रहेगी धूम
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सभी बिजनेस लाइन्स में हायरिंग करेगा, खासकर टेक, डेटा साइंस और AI सपोर्ट रोल्स में ज्यादा डिमांड रहेगी.

Top Jobs in India 2026: अगर आप 2026 में नई जॉब्स और हाई सैलरी वाले मौके ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए गोल्डन चांस है. इंडियन कंपनियां अगले साल बड़े लेवल पर हायरिंग करने वाली हैं. स्टफिंग फर्म TeamLease की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में 10-12 मिलियन नई नौकरियां भारत में आएंगी, जो 2025 की तुलना में कहीं ज्यादा है, जब 8-10 मिलियन जॉब्स आए थे. HR एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार कंपनियां डाइवर्सिटी, इंक्लूसिविटी और कैंपस हायरिंग पर ज्यादा फोकस देंगी. आइए जानते हैं कौन सी नौकरियां ज्यादा आने वाली हैं और किस सेक्टर में धूम रहेगी.

यह भी पढ़ें- UP Police Bharti 2025: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 8 से 10 जून के बीच होगा इम्तिहान

कैंपस और डिजिटल स्किल्स पर फोकस

EY इंडिया अगले साल लगभग 14,000-15,000 लोगों को हायर करने वाला है. कंपनी की HR हेड आरती दुआ कहती हैं कि 'कैंपस हायरिंग हमेशा से हमारी मेन स्ट्रैटजी रही है.' वहीं, Diageo इंडिया नई डिजिटल स्किल्स, सप्लाई चैन एक्सपेंशन और महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देगी. ऐसे में अगर आप डिजिटल, सप्लाई चेन की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौके आने वाले हैं.

टेक्नोलॉजी और इंक्लूसिविटी

टाटा मोटर्स बैटरी टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स, हाइड्रोजन फ्यूल, इंजीनियरिंग और R&D रोल्स में हायरिंग करेगा. HR हेड सिताराम कांडी के मुताबिक, ये सेक्टर फ्यूचर की टेक्नोलॉजी में करियर बनाने का सही मौका है. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भी इंक्लूसिविटी बढ़ा रहा है. FY27 तक PWD, LGBTIQA+ और महिलाएं कर्मचारियों में 33% होंगी. अगर आप टेक, इंजीनियरिंग या इंक्लूसिविटी प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहते हैं, तो ये सेक्टर आपके लिए हैं.

टेक, डेटा और AI की डिमांड

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सभी बिजनेस लाइन्स में हायरिंग करेगा, खासकर टेक, डेटा साइंस और AI सपोर्ट रोल्स में ज्यादा डिमांड रहेगी. CHRO निरेन श्रीवास्तव कहते हैं कि महिलाओं की लीडरशिप को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता है. अगर आप AI, डेटा या फाइनेंस में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस कंपनी में बेहतरीन मौका है.

डाइवर्सिटी और स्किल बेस्ड हायरिंग

साल 2026 में सिर्फ जॉब्स की संख्या ही नहीं, बल्कि कंपनियां अब डाइवर्सिटी और स्किल बेस्ड हायरिंग पर फोकस कर रही हैं. इसका मतलब है कि नए टैलेंट, डिजिटल स्किल्स और इंक्लूसिविटी को इंपॉर्टेंस मिलेगा. कैंपस ग्रेजुएट्स के लिए ढेर सारे मौके आने वाले हैं. टेक और AI की स्किल रखने वालों की डिमांड जबरदस्त होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com