Easiest government jobs in India : भारत में सरकारी नौकरियों की अहमियत बहुत ज्यादा है. सरकारी नौकरी न सिर्फ आपको आर्थिक रूप से मजबूती करती है बल्कि समाज में आपके मान सम्मान को भी बढ़ाती है. यही कारण है 10 वीं और 12 वीं के बाद से बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं. आपको बता दें कि भारत में हर साल सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन हजारों में नहीं बल्कि लाखों में किए जाते हैं. ऐसे में गर्वनमेंट जॉब के लिए परीक्षा पास करने के लिए आवेदकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज के इस आर्टिकल में हम किसी सरकारी नौकरी की भर्ती या किसी परीक्षा के एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट के बारे में बात करने नहीं जा रहे हैं, बल्कि भारत की वो कौन सी 2 सरकारी नौकरियां हैं जिनका आवेदन और तैयारी करना सबसे आसान है..
SSC MTS (Multi Tasking Staff) Exam
एसएससी एमटीएस परीक्षा मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को आसान माना जाता है, क्योंकि इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न बहुत आसान होते हैं.
इसके लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के भारतीय आवेदन करने के लिए योग्य होते हैं. वहीं, हवलदार पद के लिएआपकी आयु 18 से 27 साल के बीच होना जरूरी है.
परीक्षा पैटर्न - SSC MTS परीक्षा पैटर्न में CBE (कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा) शामिल है. वहीं, हवलदार के लिए परीक्षा पैटर्न CBE और PET होता है.
शैक्षिक योग्यता - इस परीक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
सैलरी - इस पद के लिए वेतन 18,000 रुपये से शुरू है और इसमें कुछ भत्ते भी शामिल हो सकते हैं.
IBPS Clerk Exam
जो उम्मीदवार पब्लिक सेक्टर बैंक में क्लर्क बनना चाहते हैं, वे आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैंकिंग कार्मिक संस्थान (IBPS) द्वारा हर साल IBPS क्लर्क परीक्षा का आयोजित की जाती है. इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न अन्य सरकारी परीक्षाओं की तुलना में आसान होते हैं.
आयु सीमा - इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए.
शैक्षिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या इसके समकक्ष कोई डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए कंप्यूटर की जानकारी और चलाने आना जरूरी है.
परीक्षा पैटर्न - उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास करना जरूरी है.
सैलरी - इस पद की सैलरी 19,900 से शुरू होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं