MPESB Group 5 paramedical staff recruitment 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पैरामेडिकल पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के तहत MPESB ग्रुप 5 के 752 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं. वहीं, अगर आवेदन फॉर्म में आपसे किसी तरह की गलती हो गई है तो उसमें सुधार के लिए करेक्शन विंडो (correction window) 28 जुलाई, 2025 से 16 अगस्त 2025 तक खुली रहेंगी. इन पदों के लिए आवेदन इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पद के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा की तिथि से जुड़ी सारी डिटेल आगे आर्टिकल में दे रहे हैं...
किस पद के लिए कितनी सीट्स हैं
- फिजियोथेरेपिस्ट के लिए कुल 41 पद (जिसमें UR के लिए 11, EWS 04, SC 07, ST 08 और OBC के लिए 11 सीट्स हैं.)
- काउंसलर के लिए कुल 10 पद (जिसमें UR के लिए 03, EWS 01, SC 02, ST 02 और OBC के लिए 02 सीट्स हैं.
- फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के लिए कुल 313 पद (जिसमें UR के लिए 85, EWS 31, SC 50, ST 63 और OBC के लिए 85 सीट्स हैं.)
- नेत्र सहायक के लिए कुल 100 पद (जिसमें UR के लिए 27, EWS 10, SC 16, ST 20 और OBC के लिए 27 सीट्स हैं.)
- ओटी टेक्नीशियन के लिए कुल 288 पद हैं (जिसमें UR के लिए 78, EWS 29, SC 46, ST 58 और OBC के लिए 77 सीट्स हैं.)
शैक्षणिक योग्यता
- फिजियोथेरेपिस्ट के लिए आपको मध्य प्रदेश (एमपी) के पैरामैडिकल काउंसिल से फिजिकल थैरेपी में बैचलर (Bchelors in physical therapy) होना आवश्यक है.
- काउंसलर पद के लिए आपको मास्टर ऑफ सोशल वर्क (M.S.W) के साथ पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा काउंसलिंग और फैमिली थैरेपी में होना जरूरी है (P.G.D.C.F.T)
- फार्मासिस्ट के लिए आपको 12 वीं में पीसीबी होना आवश्यक है. इसके अलावा फार्मेसी में डिप्लोमा आवश्यक है. साथ ही एमपी फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है.
- नेत्र सहायक के लिए भी 12 में पीसीबी (PCB) विषय में पास होना जरूरी है. इसके अलावा ऑप्थैलमिक असिस्टेंट में डिप्लोमा आवश्यक है. साथ ही एमपी पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है.
- ओटी टेक्नीशियन के लिए आपको 12 में पीसीबी (PCB) विषय होना जरूरी है. इसके अलावा 1 साल का ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन का कोर्स भी आवश्यक है. साथ ही एमपी पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है.
सैलरी क्या होगी
- फिजियोथेरेपिस्ट का वेतन 36200 से 114800 (लेवल-9)
- काउंसलर का वेतन 25300-80500 (लेवल-6)
- फार्मासिस्ट का वेतन 25300-80500 (लेवल-6)
- ऑप्थैलमिक असिस्टेंट का वेतन 28700-91300 (लेवल-7)
- ओटी टेक्नीशियन का वेतन 25300-80500 (लेवल-6)
कैसे करें MPESB Group 5 के लिए अप्लाई
- सबसे पहले आप https://esb.mp.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.
- अब आप MPESB Group 5 2025 अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद आप वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें.
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को भरिए.
- अब आप फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफेकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करिए.
- इसके बाद आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करिए.
- अंत में आप कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लीजिए.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 साल तय की गई है. आयु की गणना अभ्यर्थियों की 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग को 500 रुपये देना होगा जबकि एमपी के मूल निवासी अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ई डब्ल्यूएस/दिव्यांगजन के लिए 250 रुपये है.
परीक्षा तिथि - 27 सितंबर 2025
नोटिफिकेशन लिंक -https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/Paramedical_Pharmasist_2025_RuleBook.pdf
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं