विज्ञापन

IIT JAM के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, चूके तो नहीं मिलेगा मास्टर्स में एडमिशन का मौका, फौरन भरें फॉर्म

IIT JAM 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका है. इसके बाद JOAPS पोर्टल बंद हो जाएगा. एमएससी (M.Sc.) दाखिले के लिए स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई करने का तरीका और फीस स्ट्रक्चर यहां तुरंत देखें.

IIT JAM के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, चूके तो नहीं मिलेगा मास्टर्स में एडमिशन का मौका, फौरन भरें फॉर्म
JOAPS (Joint Admission Test for Masters) पोर्टल आज देर रात बंद कर दिया जाएगा.

IIT JAM Registration Last Date: IIT JAM 2027 (Joint Admission Test for Masters) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आज यानी 24 अक्टूबर 2026 लास्ट डेट है. अगर आप देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) से मास्टर्स (M.Sc.) करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके फौरान फॉर्म भर दीजिए. JOAPS (Joint Admission Test for Masters) पोर्टल आज देर रात बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अप्लाई करने या एग्जाम फीस का भरने का चांस नहीं मिलेगा.

एग्जिमिनेशन रेग्यूलरिटी बॉडी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रजिस्ट्रेश करने का आखिरी मौका इसके बाद डेट एक्सटेंड नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज रात का इंतजार किए बिना तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, ताकि लास्ट टाइम में सर्वर डाउन होने या ऑनलाइन शुल्क भुगतान में आने वाली तकनीकी बाधाओं से बचा जा सके.

आवेदन करने का सही तरीका 

JOAPS पोर्टल

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें.

लॉग इन और फॉर्म फिलिंग

ईमेल आईडी/एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और फॉर्म में सभी जरूरी एजुकेशनल और पर्सल डिटेल्स भरें.

डॉक्यूमेंट अपलोड करें

अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट और लागू होने पर श्रेणी (Category) सर्टिफिकेट अपलोड करें.

फीस भरिए

उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए आवेदन शुल्क का भरें और रसीद डाउनलोड कर लीजिए.

स्टेटस चेक

आवेदन सबमिट करने के बाद नियमित रूप से अपनी प्रोफाइल लॉग इन कर देखते रहें कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या उसमें कोई सुधार (Scrutiny Correction) करना बाकी है.

आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज

  • महिला, SC, ST और PwD कैंडिडेट्स एक परीक्षा पेपर के लिए 1,000 और दो पेपर्स के लिए 1,350.
  • अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवार को एक परीक्षा पेपर के लिए 2,000 और दो पेपर्स के लिए 2,700 भरना होना.

छात्र ध्यान रखें कि केवल अपना खुद का ईमेल और मोबाइल नंबर ही सबमिट करें ताकि परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी अपडेट उन तक समय पर पहुंच सकें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com