SSC JE 2024 Paper 2 Exam Dates: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर 2 परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है. आयोग ने नोटिस जारी कर बताया कि जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा 6 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यह नोटिस पढ़ सकते हैं. जो उम्मीदवार एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और पेपर 2 परीक्षा के लिए पात्र हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आयोग ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती बढ़ाई
पहले एसएससी ने जूनियर इंजीनियर के 968 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसे बढ़ाकर 1, 765 कर दिया है. ये भर्तियां सिविल, मेकेनिकल और इलेट्रक्टिकल इंजीनियर के पदों पर की जाएंगी. यह भर्ती भारत सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा परीक्षा पैटर्न
एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मल्टी चॉइस क्यूश्चन होंगे. प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी. सभी प्रश्न इंजीनियरिंग के सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल स्ट्रीम से होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक मिलेंगे, वहीं किसी एक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे. एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी. पेपर 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
एसएससी जेई 2024 चयन प्रक्रिया
एसएससी जेई चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पेपर 1, पेपर 2 परीक्षा के साथ डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन राउंड से गुजरना होगा. एसएससी जेई पेपर 1 की परीक्षा 5, 6 और 7 जून 2024 को हुई थी, जिसके नतीजे 20 अगस्त को घोषित किए गए थे. एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा में कुल 16,223 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें से 11,765 सिविल इंजीनियरिंग, 4,458 इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए पात्र हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं