UPSC Exam Calendar 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक व्यवस्था है जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है. ताजा अपडेट है कि यूपीएससी ने साल 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. हालांकि 2024 के खत्म होने में अभी कई महीने बाकी है, लेकिन इससे पहले ही आयोग ने 2025 की भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (UPSC exam calendar 2025) डाउनलोड कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयोग ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. यूपीएससी कैलेंडर 2025 नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म और अस्थायी परीक्षा तिथियां शामिल हैं. यूपीएससी एग्जाम कैंलेडर 2025 के अनुसार रिजर्वड यूपीएससी आरटी परीक्षा के साथ साल की शुरुआत होगी. यह परीक्षा 11 जनवरी 2025 को होगी. इसके बाद, कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स और इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स की परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. एनडीए, एनए 1 परीक्षा 2025 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी. यूपीएससी कैलेंडर में सीबीआई (DSP) एलडीसीई परीक्षा 8 मार्च को, सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई 2025 परीक्षा 9 मार्च को होगी.
13 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा
साल 2025 में यूपीएससी द्वारा एनडीए और सीडीएस परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा. यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 2025 और यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2025 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.
यूपीएससी सिविल सेवा और आईएफएस परीक्षा
देश में आईएएस, आईपीएस, और आईएफएस बनाने वाली परीक्षा का आयोजन यूपीएससी द्वारा मई में किया जाएगा. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 और यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा का आयोजन 25 मई को किया जाएगा.
यूपीएससी की जून परीक्षाएं
यूपीएससी रिजर्वड फॉर यूपीएससी आरटी, यूपीएससी आईईएस आईएसएस परीक्षा 2025, यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मेंस 2025, यूपीएससी ईएसई मेंस एग्जाम 2025 परीक्षा का आयोजन जून की क्रमश: 14, 20 और 21 और 22 तारीख को किया जाएगा.
जुलाई परीक्षा 2025
यूपीएससी जुलाई में रिजर्वड फऑर यूपीएससी आरटी परीक्षा और यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2025 आयोजित करेगी, जो 5 और 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का मेंस 2025
यूपीएससी अगस्त-सितंबर महीने में तीन बड़ी परीक्षाओं का आयोजन करेगा. इसमें यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2025, सिविल सर्विस परीक्षा का मेंस 2025 और यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2025 शामिल हैं. सीएपीएफ परीक्षा 2025 3 अगस्त को जबकि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त और एनडीए 2 परीक्षा 14 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. फिलहाल यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारियों में जुटा है. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा इसी महीने होनी है, जिसके एडमिट कार्ड का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Govt job: इस राज्य में निकली सरकारी नौकरी, कई तरह के पदों पर बंपर भर्ती, पूरी जानकारी यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं