Railway Recruitment 2024: रेलेव रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पिछले दिनों टेक्निशियन पदों पर भर्ती निकाली थी, अब खबर है कि आरआरबी (RRB) ने टेक्निशियन भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ा दिया है. आरआरबी ने 22 अगस्त 2024 को नोटिस जारी कर बताया कि टेक्निशियन भर्ती में 5254 नए पदों को जोड़ा जा रहा है. अब आरआरबी टेक्निशियन भर्ती 2024 के जरिए 14298 पदों को भरा जाएगा. बोर्ड जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा.
आरआरबी टेक्निशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की गई थी, जो 8 अप्रैल 2024 तक चली थी. इस भर्ती के लिए आरआरबी एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Railway Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड 1 पद के लिए मान्यता प्राप्त प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री हो. टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना और आईटीआई सर्टिफिकेट का होना जरूरी है.
Railway Recruitment 2024: उम्र सीमा
रेलवे में टेक्निशियन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 36 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
BPSC Vacancies 2024: बिहार लोक सेवा आयोग निकालने जा रहा है लाखों वैकेन्सी - जानें सभी डिटेल
Railway Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरआरबी टेक्निशियन भर्ती 2024 के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
UPSC ने डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के 67 पदों पर निकाली भर्ती, इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन
Railway Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आरआरबी टेक्निशियन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड परीक्षा के आधार पर करेगा. परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं