SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी (जनरल ड्यूटी) कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD Constable Exam 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक किया गया था. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. अब उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है.
रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं.
वहां पर “SSC GD Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी.
जानकारी भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें.
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कट ऑफ मार्क्स
SSC GD Constable परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कट ऑफ मार्क्स को पार करना जरूरी है. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 20 प्रतिशत है.
फिजिकल टेस्ट की जानकारी
सिर्फ वही उम्मीदवार जो इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होने का मौका मिलेगा. इन टेस्ट्स के बाद ही अंतिम चयन प्रक्रिया की शुरुआत होगी. इस परीक्षा के जरिए कुल 39,481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.
ये भी पढ़ें-कंप्यूटर साइंस में बनाना चाहते हैं करियर, QS रैंकिंग में इंडिया के इन टॉप इंस्टीट्यूट में ले सकते हैं एडमिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं