विज्ञापन

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा नहीं हुई लीक, चेयरमैन ने माना सर्वर हैक करने की हुई कोशिश

SSC GD Constable Exam 2026: SSC GD परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. SSC चेयरमैन ने माना कि पेपर लीक नहीं हुआ था, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम पर रोज हैकिंग की कोशिशें हो रही थीं.

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा नहीं हुई लीक, चेयरमैन ने माना सर्वर हैक करने की हुई कोशिश
SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बवाल

SSC GD Constable Exam 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए SSC GD परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर हुए हंगामे और भारी भीड़ के बाद अब खुद SSC चेयरमैन ने माना है कि परीक्षा व्यवस्था में “मिसमैनेजमेंट” हुआ. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ था, लेकिन ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम को हैक करने की कोशिशें लगातार हो रही थीं. यही वजह रही कि कई कंप्यूटर टर्मिनल बंद करने पड़े और हजारों उम्मीदवारों की परीक्षा दोबारा शेड्यूल करनी पड़ी. इस पूरे मामले ने परीक्षा सिस्टम की सुरक्षा और तैयारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

46 लाख उम्मीदवार दे रहे हैं परीक्षा

SSC GD भर्ती परीक्षा देशभर में करीब 46 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू हुई थी और 31 मई तक तीन शिफ्ट में चल रही है. SSC चेयरमैन एस गोपालकृष्णन के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा के दौरान रोजाना हैकिंग की कोशिशें सामने आती हैं, लेकिन सिस्टम आमतौर पर इन्हें पकड़ लेता है.

पेपर लीक नहीं, तकनीकी हमला हुआ

SSC चेयरमैन ने कहा कि प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर के कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई थीं. उन्होंने साफ किया कि पेपर लीक जैसा कोई मामला नहीं था. लेकिन ऑनलाइन सिस्टम को रिमोट एक्सेस और टेक्निकल हैक के जरिए प्रभावित करने की कोशिश की गई थी. संदिग्ध गतिविधि मिलने के बाद कई कंप्यूटर टर्मिनल बंद करने पड़े, जिससे परीक्षा केंद्रों की क्षमता कम हो गई.

कम 'सेफ' टर्मिनल से बढ़ी भीड़

अधिकारियों के मुताबिक जब कई टर्मिनल बंद हुए तो उम्मीदवारों को कम समय में दूसरी तारीखों पर शिफ्ट करना पड़ा. इसी वजह से कुछ केंद्रों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली. SSC चेयरमैन ने माना कि उम्मीदवारों को दो दिनों में ज्यादा संख्या में एडजस्ट करने से हालात और बिगड़ गए.

प्रयागराज केंद्र पर सबसे ज्यादा हंगामा

प्रयागराज के एक परीक्षा केंद्र पर देरी के बाद बाहर इंतजार कर रहे उम्मीदवार अंदर घुस गए थे, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. बाद में SSC ने उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का फैसला लिया. करीब 3000 उम्मीदवार इससे प्रभावित हुए हैं. आयोग अब प्रयागराज के उस केंद्र को आगे की परीक्षा से हटाने पर भी विचार कर रहा है.

CBSE का बड़ा बयान: 'नहीं हैक हुआ हमारा मार्किंग सिस्टम, सोशल मीडिया का दावा पूरी तरह झूठा'

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Ssc Exam Issue, Exam Security Breach, Ssc Gd Exam 2026, Ssc Chairman, No Paper Leak SSC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com