विज्ञापन

सेंटर्स पर मचे बवाल के बाद SSC का बयान : 'पेपर नहीं हुआ Leak, लेकिन हैकिंग की हो रही रोज कोशिश'

SSC GD Exam 2026: एसएससी अध्यक्ष ने पेपर लीक से किया इनकार, लेकिन माना कि रोज हो रही है हैकिंग की कोशिश. जानें यूपी के सेंटर्स पर क्यों मची अफरा-तफरी और कब होगी परीक्षा.

सेंटर्स पर मचे बवाल के बाद SSC का बयान : 'पेपर नहीं हुआ Leak, लेकिन हैकिंग की हो रही रोज कोशिश'
जब भी सिस्टम को किसी कंप्यूटर टर्मिनल पर कोई संदिग्ध एक्टिविटी या हैकिंग का खतरा महसूस होता है, तो सुरक्षा के लिहाज से उस कंप्यूटर (टर्मिनल) को तुरंत बंद कर दिया जाता है.

SSC GD Constable Exam 2026 : देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक 'एसएससी जीडी परीक्षा 2026' इस समय सुर्खियों में है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर जैसे शहरों के परीक्षा केंद्रों से जो तस्वीरें और खबरें आईं, उसने हजारों उम्मीदवारों की सांसें अटका दीं. केंद्रों पर भारी भीड़, अव्यवस्था और हंगामे के बाद आखिरकार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अध्यक्ष एस. गोपालकृष्णन को खुद सामने आकर इसके पीछे की वजह बताई है. आयोग के अध्यक्ष ने साफ-साफ शब्दों में माना है कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर मिसमैनेजमेंट हुआ, जिसकी वजह से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पेपर लीक नहीं, 'डिजिटल सेंधमारी' की रोजाना कोशिश

साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. उनके मुताबिक, परीक्षा को ऑनलाइन हैक करने और बाहर से रिमोट एक्सेस के जरिए धांधली करने की रोज कोशिशें हो रही हैं.

जब भी सिस्टम को किसी कंप्यूटर टर्मिनल पर कोई संदिग्ध एक्टिविटी या हैकिंग का खतरा महसूस होता है, तो सेफ्टी के लिहाज से उस कंप्यूटर (टर्मिनल) को तुरंत बंद कर दिया जाता है.

इसी वजह से सेंटर्स पर मच गई भगदड़

सुरक्षित कंप्यूटरों की संख्या कम होने की वजह से हजारों उम्मीदवारों की परीक्षा को बहुत कम समय के भीतर री-शेड्यूल (दोबारा तय) करना पड़ा.
आयोग ने गलती मानते हुए कहा कि प्रभावित छात्रों को कई दिनों में बांटने के बजाय सिर्फ दो दिनों के भीतर ही एडजस्ट करने की कोशिश की गई. नतीजा यह हुआ कि केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा छात्र पहुंच गए और प्रयागराज जैसे केंद्रों पर गेट टूटने और हंगामे जैसी स्थिति बन गई.

3,000 छात्र प्रभावित, 31 मई से पहले मिलेगी परीक्षा की नई तारीख

एसएससी चेयरमैन ने भरोसा दिलाया है कि पूरे देश में इस अव्यवस्था से 3,000 से कम उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं. इन सभी उम्मीदवारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 31 मई को परीक्षा खत्म होने से पहले इन सभी की परीक्षा दोबारा करा ली जाएगी. 

आयोग ने यह भी कहा है कि लापरवाही बरतने वाली प्राइवेट परीक्षा एजेंसी पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही, प्रयागराज के उस विवादित सेंटर को हमेशा के लिए हटाने पर भी विचार किया जा रहा है, जहां सबसे ज्यादा बवाल हुआ था.

SSC परीक्षा रद्द होने पर सियासत भी हुई तेज

एसएससी परीक्षा रद्द होने पर सियासत भी तेज हो गई है, इसको लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपने एक्स एकाउंट पर अभयर्थियों के वीडियो पोस्ट किए हैं. 

अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि BJP vs SSC GD Aspirants एक और परीक्षा रद्द। युवा कहे आज का, भार बन गयी भाजपा!

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है कि ये पाप है- जिसकी कोई माफी नहीं है पेपर लीक की साझेदार - मोदी सरकार

यह भी पढ़ें- NEET और CBSE के बाद अब SSC एग्जाम को लेकर बवाल, छात्रों का फूटा गुस्सा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com