विज्ञापन

Success Story : 3.2 लाख की नौकरी से शुरू हुआ सफर, सिर्फ 1 साल में Amazon से मिला 40 लाख का पैकेज, जानिए कैसे

Sourabh Mishra Success Story : सौरभ मिश्रा ने टियर-3 सरकारी कॉलेज से पढ़ाई के बाद TCS में 3.2 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी शुरू की. लगातार मेहनत और स्किल डेवलपमेंट के दम पर उन्होंने एक साल के भीतर Amazon में करीब 40 लाख रुपये के पैकेज के साथ जगह बना ली.

Success Story : 3.2 लाख की नौकरी से शुरू हुआ सफर, सिर्फ 1 साल में Amazon से मिला 40 लाख का पैकेज, जानिए कैसे
नौकरी मिलने के बाद भी सौरभ ने सीखना और तैयारी करना नहीं छोड़ा.

Engineering Success Story : कई छात्र इंजीनियरिंग के दौरान बड़े पैकेज वाली नौकरी का सपना देखते हैं, लेकिन हर किसी की शुरुआत शानदार नहीं होती. सौरभ मिश्रा की कहानी बताती है कि सही दिशा में लगातार मेहनत की जाए तो कम समय में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. X पर यूजर VikasAlwys द्वारा शेयर पोस्ट के अनुसार, सौरभ मिश्रा ने अपना बी.टेक (B.Tech) उत्तर प्रदेश टेक्निकल कॉलेज (UPTC) के एक टियर-3 सरकारी कॉलेज से पूरा किया. पढ़ाई के दौरान उनका टारगेट कैंपस प्लेसमेंट नहीं था. वे गेट कंप्यूटर साइंस (GATE Computer Science) परीक्षा की तैयारी पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे और अपनी थ्योरी को मजबूत बनाने में जुटे थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के दौरान उन्होंने प्लेसमेंट और कोडिंग की तैयारी पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं किया. उनका मानना था कि पहले कंप्यूटर साइंस की बेसिक समझ को मजबूत करना जरूरी है. इसलिए वे ज्यादातर समय पढ़ाई और GATE की तैयारी में लगाते रहे. 

परिवार के लिए कमाना शुरू किया

हालांकि, समय के साथ परिवार की परिस्थितियां बदल गईं. सौरभ को परिवार की आर्थिक मदद करने और कमाई शुरू करने की जरूरत महसूस हुई. इसी कारण उन्होंने नौकरी करने का फैसला लिया. उन्हें देश की प्रमुख आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) में Assistant System Engineer के पद पर मौका मिला. बताया गया कि उस समय उनका सालाना पैकेज करीब 3.2 लाख रुपये था.

सीखना नहीं छोड़ा

नौकरी मिलने के बाद भी सौरभ ने सीखना और तैयारी करना नहीं छोड़ा. वे अपने स्किल को लगातार बेहतर बनाते रहे. TCS में काम करने के दौरान उन्होंने नई तकनीकों को समझने और खुद को अपग्रेड करने पर ध्यान दिया.

उनकी मेहनत रंग लाई और महज एक साल के भीतर उन्हें Amazon में मौका मिल गया. रिपोर्ट के अनुसार, Amazon में उनका पैकेज करीब 40 लाख रुपये सालाना पहुंच गया, जो उनकी शुरुआती सैलरी की तुलना में कई गुना अधिक था. मौजूदा समय में सौरभ मिश्रा Amazon में Cloud Engineer के रूप में काम कर रहे हैं और उनकी कमाई 40 लाख रुपये सालाना से अधिक बताई जाती है.

सौरभ की कहानी इस बात का एग्जांंपल है कि करियर हमेशा तय योजना के अनुसार नहीं चलता. कभी-कभी परिस्थितियां हमारे फैसले बदल देती हैं, लेकिन मेहनत, सीखने की इच्छा और लगातार प्रयास नए अवसरों के दरवाजे खोल सकते हैं. 

Success Story : स्कूल में हुआ अपमान, हॉस्टल में झेला भेदभाव, फिर ऐसे बनी देश की पहली ट्रांसजेंडर IAS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com