विज्ञापन

कार चलाने का अनुभव है? इस हाईकोर्ट में ड्राइवर की निकली भर्ती, 18 सितंबर है लास्ट डेट...

12वीं पास, LMV लाइसेंसधारी और कम से कम दो साल कार ड्राइविंग अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन Practical Test-cum-Interview के आधार पर होगा.

कार चलाने का अनुभव है? इस हाईकोर्ट में ड्राइवर की निकली भर्ती, 18 सितंबर है लास्ट डेट...
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के SC/ST/BC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये रखा गया है.

Punjab Haryana High Court Driver Bharti 2026 : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ ने ड्राइवर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुकी है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार कुल 25 पदों में 21 पद सामान्य वर्ग, 3 पद SC/ST/BC और 1 पद भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) कैटेगरी के लिए रिजर्व्ड हैं. हालांकि हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन और क्या चाहिए योग्यता...

कौन कर सकता है आवेदन 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही मैट्रिक स्तर पर हिंदी या पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए. उम्मीदवार के पास Light Motor Vehicle (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. इसके अलावा कार चलाने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए और कैंडिडेट पर लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित किसी सजा का रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की लास्ट डेट 18 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए.एक्स सर्विसमैन को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. 

कितनी होगी आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के SC/ST/BC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये रखा गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के SC/ST/BC तथा Ex-Servicemen उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का सिलेक्शन Practical Test-cum-Interview के बेसिस पर किया जाएगा. सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को पहले ट्रायल पर रखा जाएगा और सफल मूल्यांकन के बाद ही परमानेंट करने पर विचार किया जाएगा. हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि नियुक्त उम्मीदवारों की पोस्टिंग समय-समय पर दिल्ली या पंजाब एवं हरियाणा के किसी भी जिले में की जा सकती है.

ऑनलाइन आवेदन केवल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- बिना एग्जाम BHEL में नौकरी पाने का मौका, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक करें अप्लाई,530 अप्रेंटिस पदों होगी भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com