सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे लोग रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. रेलवे (RRB) में 1 लाख पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल है. रेलवे RRC Group D के तहत 1 लाख पदों पर भर्ती करेगा, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इन पदों पर 10वीं और ITI वाले आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन सीबीटी के माध्यम से किया जाएगा. इन भर्तियों (RRC Group D 2019) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को EWS के तहत 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा. इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है.
पदों के नाम
असिस्टेंट ब्रिज,असिस्टेंट C & W, असिस्टेंट डिपोट, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट वर्क्स, असिस्टेंट सिगनल और टेलीकॉम, ट्रैकर मेंटेनर और अन्य
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कुल पदों की संख्या
1,03,769 पद
योग्यता
10वीं या ITI
कब होगी परीक्षा?
सीबीटी परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित की जाएगी.
सैलरी
7वें सीपीसी पेय मैट्रिक्स के लेवल-1 के मुताबिक वेतन मिलेगा.
RRB RRC Group D के पदों पर इन स्टेप्स से करें आवेदन
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए आरआरबी वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए डायरेक्ट आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
RRB APPLY LINK FOR ALL
स्टेप 2: लिंक पर क्लिक करने के बाद 'नया रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब Community (समुदाय), Ex-servicemen, अप्रेंटिस और PwBD पर YES or NO सेलेक्ट करे.
स्टेप 4: अब आप जिस भी रेलवे के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें (जैसे- सेंट्रल रेलवे, ईस्टर्न रेलवे आदि)
स्टेप 5: सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 6: अब आपका रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट हो जाएगा, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अब आप लॉग इन करें.
स्टेप 7: लॉग इन करने के बाद APPLY/EDIT के बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 8: अब अपनी शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रियता, समुदाय, लिंग, धर्म, और अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें.
स्टेप 9: इसके बाद अब आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है वो पद सेलेक्ट करना होगा.
स्टेप 10: अब अपनी आवेदन फीस जमा करें.
स्टेप 11: अब आपको अपनी फोटो और साइन अपलोड करने होंगे.
स्टेप 12: आवेदन पूरा होने के बाद आप सबमिशन का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं