भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम यानी TES-57 कोर्स (जुलाई 2027 बैच) के लिए आज, 14 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को सीधे सेना में अधिकारी रैंक पर शामिल होने का चांस मिलता है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए योग्यता क्या चाहिए, सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन कैसे करें इसके बारे में आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
एकेडेमिक क्वालिफिकेशनउम्मीदवार ने देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) सब्जेक्ट के साथ क्लास 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो.
न्यूनतम अंकक्लास 12वीं के पीसीएम (PCM) ग्रुप में उम्मीदवार के कुल मिलाकर कम से कम 60फीसदी अंक होने चाहिए.
जेईई की जरूरी शर्तएकेडेमिक क्वालिफिकेशन के अलावा उम्मीदवार का JEE (Mains) 2026 एग्जाम में उपस्थित होना अनिवार्य है.
मैरिटल स्टेटसकेवल अनमैरिड मेल उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सिलेक्शन प्रोसेस
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को सेना में अफसर बनने के लिए कोई अलग से रिटेन एग्जाम नहीं देना होता-
शॉर्टलिस्टिंगप्राप्त आवेदनों को कक्षा 12वीं के PCM अंकों और JEE (Mains) 2026 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
SSB इंटरव्यूशॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे सेवा चयन बोर्ड (SSB) के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह 5 दिनों तक चलने वाली एक कंप्रीहेंसिव असेससमेंट परीक्षा होती है.
मेडिकल टेस्टSSB इंटरव्यू में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों का सेना के मानकों के अनुरूप कड़ा मेडिकल टेस्ट होगा.
मेरिट लिस्टअंत में, मेडिकल रूप से फिट पाए गए उम्मीदवारों की एसएसबी नंबरों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले सेना की ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर "Officer Entry Apply/Login" सेक्शन को खोलिए.
- अगर आप नए यूजर हैं तो जरूरी डिटेल्स भरकर खुद को रजिस्टर करें.
- लॉगिन करने के बाद 10+2 Technical Entry Scheme-57 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना पर्सनल डिटेल्स, कक्षा 10वीं और 12वीं के पीसीएम अंक और जेईई मेंस 2026 का रोल नंबर भरें.
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अब री-चेक करें और अंत में सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं