भारतीय रेलवे में तमाम तरह के पदों पर भर्ती निकलती है, हर साल लाखों उम्मीदवार इन भर्तियों का इंतजार करते हैं. इतने बड़े रेल नेटवर्क को चलाने के लिए हजारों कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए ग्रुप डी से लेकर लोको पायलट और स्टेशन मास्टर जैसे पदों पर लगातार नोटिफिकेशन जारी होते हैं. ऐसे में आज हम आपको रेलवे की टॉप-5 पांच ऐसी भर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है. यही वजह है कि इन सरकारी नौकरियों के लिए तमाम युवा कतार में खड़े रहते हैं.
लोको पायलट की नौकरी
लोको पायलट यानी ट्रेन को चलाने वाले शख्स की सैलरी उसके अनुभव और इस पर निर्भर करती है कि वो कौन सी ट्रेन चला रहा है. इनकी बेसिक पे तो करीब 20 हजार रुपये होती है, लेकिन रनिंग अलाउंस सैलरी को कई गुना बढ़ा देता है. सुपरफास्ट ट्रेन को चलाने वाले लोको पायलट की करीब 1 लाख रुपये महीने तक की सैलरी हो सकती है.
स्टेशन मास्टर की सैलरी
रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी के लिए भी लाखों लोग दावेदारी पेश करते हैं. इस नौकरी में करीब 65 हजार से लेकर 68 हजार रुपये तक इनहैंड सैलरी मिल जाती है, साथ ही अनुभव के साथ ये लगातार बढ़ती है. शहरों की कैटेगरी के हिसाब से सैलरी में अंतर हो सकता है.
RPF सब इंस्पेक्टर
रेवले पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती निकलती है. इस पोस्ट पर इनहैंड सैलरी करीब 55 हजार रुपये से 58 हजार तक होती है. इसके साथ ही बाकी तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं.
RPF कॉन्स्टेबल की सैलरी
रेलवे पुलिस फोर्स यानी RPF में भर्ती होने के लिए भी लाखों की संख्या में हर साल आवेदन आते हैं. रेलवे की इस नौकरी में करीब 43 हजार रुपये की सैलरी और बाकी भत्ते दिए जाते हैं.
TTE की नौकरी
ट्रेन में टिकट चेकिंग का काम करने वाले टीटीई को आपने कई बार देखा होगा. ये रेलवे की सबसे पसंदीदा नौकरियों में से एक है. इसमें हर महीने करीब 42 हजार रुपये की सैलरी के साथ बाकी भत्ते मिलते हैं, जिन्हें जोड़कर सैलरी बढ़ जाती है. आउटस्टेशन अलाउंस के साथ भी सैलरी बढ़ती है.
यह भी पढ़ें | RRB Group D भर्ती का रिजल्ट जारी, जोन वाइज ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर
यह भी पढ़ें | अग्निवीरों को इन राज्यों में नौकरी की गारंटी! चार साल बाद लौटने पर भी मिलेगा आरक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं