UP Police Constable Final Result Declared: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर ये रिजल्ट जारी किया गया है. मेरिट लिस्ट का पीडीएफ यहीं से डाउनलोड किया जा सकता है. रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मेरिट लिस्ट का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
कैसे देखें स्कोरकार्ड
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना परिणाम और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं.
विभाग अनुसार आवंटित कुल पद
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस के निम्नलिखित विंग्स में योग्य सिपाहियों की नियुक्ति की जाएगी:
- आरक्षी नागरिक पुलिस (कांस्टेबल - महिला/पुरुष): 10,469 पद
- आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कांस्टेबुलरी (PAC - केवल पुरुष): 15,131 पद
- स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF - केवल पुरुष): 1,341 पद
- महिला बटालियन (केवल महिला): 2,282 पद
- जेल वार्डर (पुरुष): 3,279 पद
- जेल वार्डर (महिला): 106 पद
- घुड़सवार पुलिस (केवल पुरुष): 71 पद
कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स
बोर्ड ने नागरिक पुलिस (Civil Police) के पदों के लिए कैटेगरी वाइद फाइनल कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं-
- अनआरक्षित (General / Unreserved) कैटेगरी का कटऑफ - 266.57849
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का कट ऑफ- 263.70370
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का कट ऑफ 257.12296
- अनुसूचित जाति (SC) का कटऑफ 252.81045
- अनुसूचित जनजाति (ST) का कटऑफ 238.28209
सिलेक्शन का आधार और आगे अब क्या होगा
विदित हो कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसके लिए लगभग 28.86 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था. लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था. इसके बाद 01 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) यानी दौड़ आयोजित की गई थी.
मेडिकल टेस्ट (Medical Test) और कैरेक्टर वैरिफिकेशन है अंतिम पड़ावफाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड नंबरों और उम्मीदवारों द्वारा दी गई पद वरीयता के आधार पर किया गया है. ध्यान दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट (Medical Test) और कैरेक्टर वैरिफिकेशन (Verification) कराया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं