रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच हुई इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वो RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड ने जोन-वाइज मेरिट लिस्ट भी अपलोड कर दी है. RRB NTPC CBT 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब CBT 2 परीक्षा में शामिल होना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 5,810 ग्रेजुएट लेवल पदों को भरा जाना है. स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS), जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों को भरा जाना है.

रिजल्ट कैसे चेक करें
- रिजल्ट और मेरिट लिस्ट को अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है.
- होमपेज पर "CEN 06/2025 - CBT 1 Result & Shortlisted Candidates List" होगी. इस लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के नाम होंगे. ये एक पीडीएफ में होंगे.
- कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकरऔर अपना रोल नंबर टाइप करके रिजल्ट चेक कर लें.
- अगर रोल नंबर लिस्ट में हाइलाइट होता है, तो समझ लें आपने एग्जाम पास कर लिया है.
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा कब होगी
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अब RRB NTPC CBT 2 परीक्षा देनी होगी. ये एग्जाम जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में होने वाला है. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें.
सीबीटी-2 पास करने के बाद, उम्मीदवारों को चुने गए पदों के आधार पर एग्जाम देना होगा. स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पदों के लिए जिन उम्मीदवारों मे आवेदन की है, उन्हें कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना होगा. सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) देना होगा. सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में 60 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, आयोग की तरफ से तैयारियां शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं