विज्ञापन

RRB Group D Answer Key 2026: जल्द आएगी रेलवे ग्रुप डी की आंसर-की, जानें कब और कैसे करें चेक

रेलवे की तरफ से अभी कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन पुराने ट्रेंड्स को देखें तो परीक्षा खत्म होने के 2 से 3 हफ्तों के भीतर आंसर-की जारी कर दी जाती है. माना जा रहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते तक आंसर-की का लिंक एक्टिव हो सकता है.

RRB Group D Answer Key 2026: जल्द आएगी रेलवे ग्रुप डी की आंसर-की, जानें कब और कैसे करें चेक
रेलवे ग्रुप डी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) काफी लंबे समय तक चली.

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी (लेवल 1) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने वाला है. अगर आपने भी इसकी परीक्षा दी है, तो अब आप जान पाएंगे कि आपने कितने सवाल सही किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कैसे आप अपनी आंसर की देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- JEE Main टॉपर्स को क्या सीधे IIT में मिल जाएगा एडमिशन? जानें क्या है आगे का प्रोसेस

RRB Group D Answer Key 2026: कब तक आ सकती है आंसर-की?

हालांकि रेलवे की तरफ से अभी कोई तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन पुराने ट्रेंड्स को देखें तो परीक्षा खत्म होने के 2 से 3 हफ्तों के भीतर आंसर-की जारी कर दी जाती है. माना जा रहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते तक आंसर-की का लिंक एक्टिव हो सकता है.

RRB Group D Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या DigiLMS पोर्टल पर जाएं.
  • वहां होमपेज पर RRB Group D Answer Key 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आप यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालिए.
  • लॉगिन करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • इसे डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख लीजिए.

RRB Group D Answer Key 2026: आंसर-की चेक करना क्यों है जरूरी?

  • आप देख सकते हैं कि निगेटिव मार्किंग काट-छांट कर आपके कितने नंबर बन रहे हैं.
  • अगर आपको लगता है कि आपका जवाब सही है लेकिन रेलवे ने उसे गलत मार्क किया है, तो आप उस पर Objection जता सकते हैं.
  • अगर आपके नंबर अच्छे बन रहे हैं, तो आप बिना समय गंवाए अगले राउंड की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com