रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडरग्रेजुएट (UG) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 (CBT-1) की आंसर की जारी कर दी है. आंसर की जारी करने के साथ ही क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है. जिन भी उम्मीदवारों ने RRB NTPC UG परीक्षा 2025 दी है वो RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आपत्तियां दर्ज करवाने की विंडो भी खुल गई है. 5 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) तक उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे. उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा. अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो बैंक चार्ज काटकर शुल्क वापस कर दिया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट
- जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे rrb.digialm.com या RRB के आधिकारिक पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- यहां RRB NTPC UG परीक्षा 2025 के क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट का लिंक होगा.
- अपनी डिटेल्स के साथ लॉग इन करें.
- अपनी आंसर की चेक कर लें.
- रिस्पॉन्स शीट व क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर लें
कब आएगा रिजल्ट
बोर्ड दर्ज हुई आपत्तियों की समीक्षा करेगा उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. जिसके आधार पर ही रिजल्ट को जारी किया जाएगा. परीक्षा में जो उम्मीदवार पास होंगे उन्हें CBT-2 परीक्षा में बैठना होगा. CBT-2 परीक्षा सितंबर 2026 में होने की संभावना है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,058 पदों को भरा जाना है.
CBT-1 एग्जाम दो चरणों में आयोजित किया गया था. पहला चरण का एग्जाम 7 मई से 9 मई 2026 तक हुआ था. दूसरे चरण का एग्जाम 13 जून से 20 जून 2026 तक हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं