- आरआरबी ने एनटीपीसी परीक्षा स्थगित कर दी है.
- परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द जारी होगा.
- हर जानकारी आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी होगी.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर एनटीपीसी की भर्ती परीक्षा (RRB NTPC Exam) स्थगित करने की जानकारी दी. आरआरबी ने नोटिस में लिखा, ''रोजगार सूचना में ये दिया गया था कि पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा जून से सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. हालांकि, इसे स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल RRB की सभी वेबसाइट्स पर प्रकाशित किया जाएगा. उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स चेक करने की सलाह दी जाती है.'' हालांकि 35 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली ये भर्ती परीक्षा क्यों स्थगित की गई इसको लेकर नोटिस में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
ऐसे में हमने रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) को संपर्क किया. रेलवे भर्ती बोर्ड एक वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV Khabar से बातचीत में कहा, ''आरआरबी एनटीपीसी की पहले स्टेज की परीक्षा स्थगित की गई है क्योंकि अभी परीक्षा आयोजित करने के लिए एजेंसी की नियुक्ति पर काम चल रहा है. एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और एजेंसी नियुक्त होने के बाद भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हमने अधिकारी से पूछा कि क्या इस साल की जगह अब एनटीपीसी (RRB NTPC 2019) की परीक्षा अगले साल होगी? इस पर अधिकारी ने कहा, ''साल खत्म होने में अभी समय है, नवंबर और दिसंबर बचा है. ऐसे में परीक्षा इस साल होगी या अलगे साल ये तो एजेंसी की नियुक्ति के बाद ही साफ हो पाएगा.''
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस साल 28 फरवरी को एनटीपीसी के 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी. 35 हजार से ज्यादा पदों पर 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार 885 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
अन्य खबरें
Fact Check: क्या RRB NTPC के पदों में हुई है 70 फीसदी कटौती? जानिए सच्चाई...
Sarkari Naukri: रेलवे में 3,282 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं