- एप्लीकेशन स्टेटस अभी तक जारी नहीं हुआ है.
- एप्लीकेशन स्टेटस के बाद एग्जाम डेट जारी की जाएगी.
- एग्जाम डेट के बाद केंद्र और शिफ्ट डिटेल जारी की जाएगी.
आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) के उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा की तारीख (RRB NTPC Exam Date) का इंतजार कर रहे हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया था कि दिसंबर में एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी में परीक्षा की तारीख जारी की जा सकती है. कुछ वेबसाइट्स एनटीपीसी परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेटस (RRB NTPC Application Status) जारी होने की बात कह रही हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है. हमने आरआरबी की सभी वेबसाइट्स चेक की हमें कहीं भी एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक नहीं मिला. बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुछ महीने पहले ग्रुप डी का एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया था, एनटीपीसी का एप्लीकेशन स्टेटस जारी नहीं हुआ है. ऐसे में एप्लीकेशन स्टेटस जारी होने का दावा कर रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड सबसे पहले एनटीपीसी परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेटस जारी करेगा. जिसके बाद परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी. परीक्षा की तारीख के बाद परीक्षा शहर, केंद्र, शिफ्ट डिटेल और एससी/एसटी उम्मीदवारों के ट्रैवल कार्ड जारी होगा. इसके बाद परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) जारी किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 पैटर्न (RRB NTPC CBT 1 Pattern)
-जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के सवाल आएंगे.
-जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 अंकों के सवाल होंगे.
-गणित से 30 अंकों के सवाल आएंगे.
-परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.
- परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा.
- PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे.
अन्य खबरें
RRB NTPC Exam: सावधान! फर्जी है एनटीपीसी परीक्षा का नोटिस, यहां जानिए सही जानकारी
Sarkari Naukri: रेलवे में 1,200 पदों पर निकली वैकेंसी, 8वीं और 10वीं पास करें अप्लाई, नहीं होगा एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं