विज्ञापन

NTA Revised Exam Calendar 2026-27: जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET PG की नई तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

NTA Revised Exam Calendar 2026-27 जारी कर दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट, जेईई मेन सेशन 1 व 2 और सीयूईटी पीजी सहित कई एंट्रेंस एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दी हैं. यहां पर हम पूरा टाइमटेबल शेयर कर रहे हैं.

NTA Revised Exam Calendar 2026-27: जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET PG की नई तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
एनटीए ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तिथियां संभावित (Tentative) हैं.

NTA Revised Examination Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के सेशन के लिए अपना रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर (Revised Examination Calendar) जारी कर दिया है. इस नए टाइम-टेबल में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET), जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट, जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) जैसी देश की बड़ी और प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल शामिल हैं.

क्यों बदली गईं तारीखें

एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रशासनिक कारणों (Administrative Reasons) के चलते एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया गया है. यह नया शेड्यूल पूर्व में जारी किए गए कैलेंडर की जगह लेगा.

कब होगी कौन-सी परीक्षा?

UGC NET (दिसंबर चक्र)

कॉलेज-विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को (कुल 6 दिन) आयोजित की जाएगी.

Joint CSIR UGC NET

साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 (कुल 3 दिन) को तय की गई है.

JEE Main 2027 (सेशन 1)

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई मेन का पहला सत्र 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को (कुल 6 दिन) चलेगा.

CMAT 2027

मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 7 फरवरी 2027 को एक दिन में संपन्न होगा.

CUET PG 2027

केंद्रीय एवं अन्य विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 2 से 5 मार्च, 8 से 9 मार्च, 12 मार्च, 15 से 19 मार्च, 24 से 25 मार्च और 29 से 31 मार्च 2027 तक (कुल 17 दिन) विभिन्न चरणों में चलेगी.

JEE Main 2027 (सेशन 2)

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का दूसरा सेशन 2 से 7 अप्रैल 2027 तक (कुल 6 दिन) आयोजित होगा.

NTA Revised Examination Calendar 2026-27: पूरी लिस्ट

 परीक्षा का नामप्रस्तावित तिथिअवधि (Duration)
 
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)6 दिसंबर 20261 दिन
 
स्वयं (SWAYAM)   8 से 12 दिसंबर 20265 दिन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS)13 दिसंबर 2026    1 दिन
यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर चक्र14 से 18 और 21 दिसंबर 20266 दिन
 
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर चक्र)19, 22 और 27 दिसंबर 2026    3 दिन
 
आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC)4 जनवरी 2027    1 दिन
श्रेष्ठ (SHRESHTA - NETS)10 जनवरी 20271 दिन
 
निफ्ट (NIFT) प्रवेश परीक्षा10 जनवरी 20271 दिन
 
जेईई मेन (JEE Main) सत्र-120 से 24 और 28 जनवरी 2027    6 दिन
 
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE)    31 जनवरी 20271 दिन
 
सीमैट (CMAT)    7 फरवरी 20271 दिन
 
सीयूईटी पीजी (CUET PG)2-5, 8-9, 12, 15-19, 24-25 और 29-31 मार्च 202717 दिन
 
जेईई मेन (JEE Main) सत्र-2    2 से 7 अप्रैल 20276 दिन
 
ये तारीखें टेंपरेरी हैं

एनटीए ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तिथियां टेंटेटिव (Tentative) हैं. किसी भी प्रशासनिक, शैक्षणिक, विधिक या अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण इनमें बदलाव किया जा सकता है.

कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे नए टाइम-टेबल के अनुसार अपनी पढ़ाई की फॉर्मेट तैयार करें और किसी भी प्रकार के अपडेट या डिटेल्ड नोटिफिकेशन के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर रेग्यूलर रूप से नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- JEE Main में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा? जानें किसे मिलेगा दूसरा मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com